सेहत को लेकर आज रहना होगा सावधान, धन प्राप्ति के योग, खर्च पर करें कंट्रोल
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Mesh Rashifal: आज के दिन ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार मेष राशि के जातक के लिए सकारात्मक रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. व्य…और पढ़ें
राशि फल
अयोध्या: व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष योगदान होता है. इसी के आधार पर भविष्य और कुंडली का आकलन किया जाता है. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव भी राशि चक्र के 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. आज 25 फरवरी है और आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? चलिए विस्तार से समझते हैं.
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक पंचांग के अनुसार आज 25 फरवरी है और आज के दिन ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रहेंगी. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में मधुरता भी आएगी.
लव लाइफ की बात करें तो मेष राशि के जातक की लव लाइफ में आज कई तरह के उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे. वाणी पर संयम रखना होगा. सोच समझ कर लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत करना होगा.
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी. व्यापार में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुका हुआ धन भी वापस मिलने के आसार होंगे. लेकिन खर्च पर कंट्रोल करना होगा.
करियर की अगर बात करें तो मेष राशि के जातकों के करियर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे. नौकरी में सीनियर का साथ मिलेगा, तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हाथ लगेगी.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 25, 2025, 07:26 IST
सेहत को लेकर आज रहना होगा सावधान, धन प्राप्ति के योग, खर्च पर करें कंट्रोल


