सूर्य लग्नस्त होने के कारण बन रहा है स्थान हानिकारक योग, वृश्चिक राशि वालों का कैसा रहेगा दिन

सूर्य लग्नस्त होने के कारण बन रहा है स्थान हानिकारक योग, वृश्चिक राशि वालों का कैसा रहेगा दिन

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 23 November: वृश्चिक राशि वालों का आज चंद्रमा द्वितीयस्त होने के कारण यानी द्वितीय भाव में होने के कारण धन आगमन करक योग बन रहा है. परंतु सूर्य लग्नस्त होने के कारण स्थान हानिकारक योग बन रहा है. मंगल वृश्चिक राशि में होकर लग्नस्त होने के कारण बंधन कारक योग बना रहा है तो वही बुद्ध व्यस्त होने के कारण ह्रास कारक योग बना रहा है.

दरभंगाः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन यानी 23 नवंबर 2025 संतुलित फल देने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषीय दृष्टि से आज सूर्य के लग्नस्त होने से कुछ स्थान हानि का योग तो बन रहा है, लेकिन साथ ही चंद्रमा के द्वितीय भाव में होने से धन आगमन के योग निर्मित हो रहे हैं. इस समागम से वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. आइए जानते हैं ज्योतिष विभाग के हेड डॉ,कुणाल कुमार झा से की आज वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा रहेगा? साथ ही कौन से उपाय करने से लाभ मिलेंगे.

बन रहा है बंधन कारक योग
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार, रविवार को ग्रहों की स्थिति वृश्चिक राशि के लिए कई तरह के प्रभाव ला सकती है. मंगल के लग्नस्थ होने के कारण बंधन कारक योग बन रहा है, जबकि व्यस्त बुध ह्रास कारक प्रभाव उत्पन्न कर रहा है. इसी के साथ शनि और राहु चतुर्थ भाव में स्थित होकर शत्रु वृद्धि और अंतरघात के योग बना रहे हैं. केतु के कर्म भाव में होने से मानसिक तनाव और शोक की संभावना भी बनती दिख रही है.

करें ये उपाय, होगा लाभ
हालांकि इस सबके बीच बृहस्पति उच्चस्थ होकर भाग्य भाव में स्थित हैं, जिससे अनिष्ट प्रभावों का नाश और शुभ कार्यों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं. डॉ.झा बताते हैं कि आज के दिन यदि जातक लाल रंग का वस्त्र धारण करें तथा वाल्मीकि कृत सुंदरकांड और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तो सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. साथ ही दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ और सूर्य देव को गाय के दूध से अर्घ्य देना शुभ रहेगा.

संयम और आध्यात्मिकता अपनाना लाभकारी
ज्योतिषाचार्य के अनुसार विशेष रूप से आग पौधे की जड़ को लाल वस्त्र में बांधकर भुजा पर धारण करने से दुर्भाग्य का नाश और शुभत्व की वृद्धि होती है. कुल मिलाकर रविवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए संयम और आध्यात्मिकता अपनाना लाभकारी रहेगा.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक राशि: सूर्य लग्नस्त होने के कारण बन रहा है स्थान हानिकारक योग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

सुख-शांति और समृद्धि के लिए किचन में आज ही फिक्स करें ये चीजें, वास्तु के ये छोटे से बदलाव दरिद्रता को करें दूर

Next post

इन 2 मूलांक के लोगों के लिए दिन आर्थिक रूप से शुभ, 8 वाले अध्यात्म की ओर होंगे आकर्षित, मूलांक 9 वालों को होगी ये बीमारी, जानें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed