सिंह राशि वालों के लिए आज धन हानि के योग, संभलकर करें ये काम, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि के जातकों को आज मिलजुला असर देखने को मिलेगा. वहीं, आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा. धन हानि के योग बन रहे है. विशेष तौर पर ठगो से सावधान रहे. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करें. कुछ मामलों में राहत योग भी है.
Aaj Ka Singh Rashifal 04 May 2026, Leo Daily Horoscope: सोमवार 4 मई 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला प्रभाव लेकर आया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार प्रथम ज्येष्ठ माह की तृतीया तिथि में चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. इस ग्रह स्थिति का असर सिंह राशि के लोगों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के मुताबिक आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं. ऐसे में दिनभर सतर्कता बनाए रखना ही बेहतर रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. चंद्रमा का गोचर सिंह राशि से चतुर्थ भाव में होने के कारण कार्यों में रुकावटें उत्पन्न हो सकती हैं. कार्यस्थल पर सम्मान बना रहेगा, लेकिन किसी विवाद में पड़ने से बचना जरूरी है. सहकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय थोड़ा सावधानी भरा है. पढ़ाई में लापरवाही नुकसान दे सकती है. कुछ जरूरी कार्यों को नजरअंदाज करने से आगे परेशानी हो सकती है, इसलिए आत्मचिंतन कर अधूरे काम पूरे करना जरूरी होगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारिक दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए दिन संभलकर चलने का संकेत दे रहा है. लेनदेन में लापरवाही भारी पड़ सकती है. ठगी या धोखाधड़ी की आशंका बनी हुई है, इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. हालांकि, सकारात्मक पक्ष यह है कि व्यापार में लाभ के योग भी मौजूद हैं. खासकर कॉस्मेटिक और फुटवियर से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. इससे धन का प्रवाह बना रहेगा, लेकिन खर्च और निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है.
राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है. सुबह के समय थकान या हल्की परेशानी महसूस हो सकती है. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ स्थिति में सुधार आएगा और शाम तक राहत महसूस होगी. बुजुर्गों के लिए भी आज का दिन राहत भरा रह सकता है, क्योंकि स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाना फायदेमंद रहेगा.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी. समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है. वहीं प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है. बातचीत में नरमी रखने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो पहले कुछ कदम उत्तर दिशा की ओर चलें और फिर पूर्व दिशा की ओर बढ़ें. इसके अलावा दिन की शुरुआत भगवान शिव के दर्शन से करना शुभ फलदायी रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


