सावन कब से शुरू है? कितने होंगे श्रावण सोमवार और मंगला गौरी व्रत, देखें लिस्ट

सावन कब से शुरू है? कितने होंगे श्रावण सोमवार और मंगला गौरी व्रत, देखें लिस्ट

होमताजा खबरधर्म

सावन कब से शुरू है? कितने होंगे श्रावण सोमवार और मंगला गौरी व्रत, देखें लिस्ट

Last Updated:

Sawan 2026 Start Date: श्रावण कृष्ण प्रतिपदा तिथि से सावन माह का शुभारंभ होता है. सावन में भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है. सावन सोमवार व्रत और मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल सावन कब से शुरू है? कितने सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत हैं?

Zoom

2026 में सावन का शुभारंभ कब है? (Photo: AI)

Sawan 2026 Start Date: हर साल सावन माह का शुभारंभ श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है. सावन माह भगवान शिव का प्रिय मास है, इस वजह से पूरे महीने शिव जी की पूजा करते हैं और जलाभिषेक करते हैं. सावन में कांवड़ यात्रा भी की जाती है, जिसमें गंगाजल से शिवजी का अभिषेक होता है, वहीं सुख और समृद्धि की कामना के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन करते हैं. सावन का सोमवार व्रत विशेष फलदायी होता है, प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखते हैं. शिव और गौरी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

2026 में सावन कब से शुरू है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई दिन बुधवार को रात 08:05 पी एम से शुरू हो रही है. प्रतिपदा तिथि 30 जुलाई दिन गुरुवार को रात 09:30 पी एम तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, सावन माह का प्रारंभ 30 जुलाई गुरुवार से होगा.

आयुष्मान योग में सावन का प्रारंभ

इस साल सावन का प्रारंभ आयुष्मान योग में हो रहा है. श्रावण प्रतिपदा के दिन प्रात:काल से ही आयुष्मान योग बनेगा, जो देर रात 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. आयुष्मान योग उत्तम सेहत और दीर्घायु प्रदान करने वाला होता है.

सावन में भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है.

सावन 2026 का समापन कब होगा?

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को सावन का समापन होता है. पंचांग के आधार पर देखा जाए तो सावन शुक्ल पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को 09:08 ए एम से शुरू होगी और यह 28 अगस्त को सुबह 09:48 ए एम पर होगा. उदयातिथि के आधार पर सावन पूर्णिमा 28 अगस्त हो है, उस दिन श्रावण मास का समापन होगा.

इस साल 4 सावन सोमवार व्रत

इस बार श्रावण मास में 4 सावन सोमवार व्रत हैं. इसका प्रारंभ 3 अगस्त होगा, वहीं 24 अगस्त को अंतिम सावन सोमवार होगा.

  1. पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त
  2. दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त
  3. तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त
  4. चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त

सावन 2026 में 4 मंगला गौरी व्रत

इस बार जिस तरह से 4 सावन सोमवार व्रत हैं, वैसे ही 4 मंगला गौरी व्रत भी है, जिसमें माता पार्वती की पूजा की जाती है.

  1. पहला मंगला गौरी व्रत: 4 अगस्त
  2. दूसरा मंगला गौरी व्रत: 11 अगस्त
  3. तीसरा मंगला गौरी व्रत: 18 अगस्त
  4. चौथा मंगला गौरी व्रत: 25 अगस्त

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed