गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनना क्यों होता है शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

गुरुवार को पीले रंग का कपड़ा पहनना क्यों होता है शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

Thursday Yellow Color Importance: आपने देखा होगा कि लोग गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनते हैं या फिर पीले रंग का रूमाल अपनी जेब में रखते हैं. गुरुवार के दिन पीले रंग के ही कपड़े क्यों पहनते हैं, लाल, नीले या काले रंग के क्यों नहीं? दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में सप्ताह के सात दिनों का संंबंध 7 प्रमुख ग्रहों से होता है. जिस दिन जिस ग्रह का प्रभाव होता है. उस दिन उससे संंबंधित रंग या वस्तुओं का उपयोग करते हैं.

गुरुवार को पीला रंग पहनना क्यों शुभ माना जाता है?

गुरुवार के दिन देवों के गुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है. उनके नाम पर ही इस दिन का नाम रखा गया है. गुरु का शुभ रंग पीला होता है. इस वजह से गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है. इससे गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव व्यक्ति पर होता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है, उसे पीले रंग की वस्तुओं का दान और उपयोग करने की सलाह दी जाती है. इस वजह से लोग गुरुवार को पीले रंग का चंदन माथे पर लगाते हैं या हल्दी से तिलक करते हैं. पूजा के बाद पीली दाल, हल्दी, केसर, गुड़, घी, पीतल, सोना, पीले रंग के कपड़े आदि का दान किया जाता है.

इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे शिक्षा, दांपत्य जीवन, करियर आदि के क्षेत्र में सफलता मिलती है. जल्द विवाह के योग बनते हैं.

गुरुवार को पीले रंग का धार्मिक महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में गुरुवार के अधिपति देव भगवान विष्णु हैं. जो जगत के पालनहार हैं, उनकी कृपा से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और केले के पौधे की पूजा करते हैं. भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है, इस वजह से उनकी पूजा में पीले रंग के फूल, हल्दी, पीला चंदन, पीले चावल, गुड़ आदि अर्पित करते हैं.

जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है या दांपत्य जीवन में समस्याएं चल रही हैं, उनको गुरुवार व्रत रखकर विष्णु पूजा करने की सलाह देते हैं. इस दिन पीले रंगे के वस्त्र पहनने को कहा जाता है.

इस प्रकार से पीले रंग का संबंध भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति से होता है. इन दोनों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं.

Source link

You May Have Missed