अलमारी में रखे बेकार कपड़े बिगाड़ सकते हैं घर का माहौल, तुरंत करें ये उपाय

अलमारी में रखे बेकार कपड़े बिगाड़ सकते हैं घर का माहौल, तुरंत करें ये उपाय

Last Updated:

अलमारी में पड़े पुराने और फटे कपड़े सिर्फ कबाड़ नहीं… बल्कि वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी बन सकते हैं. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के मुताबिक ऐसे कपड़े आर्थिक तंगी, तनाव और पारिवारिक विवाद बढ़ा सकते हैं. जानिए इन्हें घर से हटाने और निपटाने का सही तरीका.

फरीदाबाद: घर की अलमारी में सालों से पड़े पुराने, फटे और बेकार कपड़े सिर्फ जगह ही नहीं घेरते, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये घर की सुख-शांति पर भी असर डाल सकते हैं. कई लोग आदतवश ऐसे कपड़ों को संभालकर रखते रहते हैं लेकिन मान्यता है की समय रहते इन्हें घर से हटाना जरूरी है वरना इसका असर परिवार के माहौल और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है.

पुराने, फटे और दाग वाले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का भंडार

Local18 से बातचीत में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं वास्तु शास्त्र में पुराने, फटे और दाग वाले कपड़ों को अशुभ माना गया है. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं ऐसे कपड़े घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार बन जाते हैं. लंबे समय तक इन्हें रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है परिवार में झगड़े हो सकते हैं और आर्थिक परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं. इसलिए जितनी जल्दी हो सके…ऐसे कपड़ों को घर से बाहर कर देना चाहिए.

घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में फटे-पुराने कपड़ों के साथ टूटे-फूटे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं लोग अक्सर पुराने कपड़े संस्थाओं में दान कर देते हैं लेकिन फटे और बिना उपयोगी कपड़ों का दान करने से बचना चाहिए. ऐसे कपड़ों को रद्दी वाले को दे देना या बेच देना बेहतर माना गया है. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कपड़ों को जलाना या पानी में फेंकना भी उचित नहीं माना जाता.

पुराने और फटे कपड़ों का संबंध राहु और शनि से

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं पुराने और फटे कपड़ों का संबंध राहु और शनि से माना जाता है. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं ऐसे कपड़े घर में आर्थिक तंगी बढ़ा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगते हैं स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है और बच्चों का पढ़ाई में मन भी कम लगने लगता है. इसलिए ऐसे कपड़ों को न जलाना चाहिए और न ही इधर-उधर फेंकना चाहिए.

नया कपड़ा जरूरतमंदों को देना शुभ

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं  दान करना हो तो अच्छे और उपयोगी कपड़ों का दान करना चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं नया कपड़ा जरूरतमंदों को देना शुभ माना जाता है. वहीं पुराने कंबल, रजाई या अनुपयोगी कपड़ों को रद्दी वाले को दिया जा सकता है. यदि संभव हो तो मिट्टी में गड्ढा खोदकर भी इन्हें दबाया जा सकता है लेकिन खुले में फेंकना या जलाना उचित नहीं माना गया है.

घर की अलमारी की महीने में एक बार सफाई जरूरी

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर की अलमारी की महीने में एक बार सफाई जरूर करनी चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं जो कपड़े सालभर में एक बार भी इस्तेमाल नहीं हुए हों उन्हें अलग कर देना चाहिए. वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है आपसी प्रेम बढ़ता है और परिवार में बेवजह के विवाद कम होते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed