साप्ताहिक राशिफल: सिंह समेत 5 राशियों की अंतिम सप्ताह में प्रतिष्ठा व धन में होगी वृद्धि,
Weekly Horoscope 22 To 28 June 2026: जून का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे और वक्री भी हो जाएंगे. इस राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह मौजूद हैं, इस तरह कर्क राशि में गुरु, शुक्र और बुध ग्रह युति बनने जा रही है, जिससे गजलक्ष्मी योग, लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं. राशियों के साथ ग्रह नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं, इस सप्ताह सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं तो शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा वृषभ, कर्क, सिंह समेत कई राशियों को फायदा होगा तो कन्या, वृश्चिक समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जून का अंतिम सप्ताह 22 से 28 जून मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला बना रहेगा. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. माताजी से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे. इस सप्ताह किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस सप्ताह क्रोध तथा अहंकार मैं आकर निर्णय लेने से बचें और निवेश करने से पहले सलाह अवश्य लें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों को जून के अंतिम सप्ताह कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे और लाभ देने वाले कार्य मिल सकते हैं क्योंकि आपकी राशि में मंगल ग्रह विराजमान रहने वाले हैं. इस सप्ताह दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. भाइयों और रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. इस सप्ताह कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. आर्थिक लाभ के लिए प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को जून के अंतिम सप्ताह कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. इस सप्ताह आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आशंका बन रही है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात ज्यादा बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़ भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है. व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. संतान से लाभ मिल सकते हैं. इस सप्ताह अपने खर्च पर नियंत्रण रखें और यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को जून के अंतिम सप्ताह भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. वहीं नौकरी करने वालों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी और अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा. अंतिम सप्ताह में अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों को जून के अंतिम सप्ताह धन संबंधी मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस सप्ताह आपका कही फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी बड़ी टेंशन कम होगी. इस सप्ताह आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है. व्यापार करने वालों के लिए शुभ लाभ के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. इस सप्ताह धन का खर्च पूर्ण सोच विचार के साथ करें. दान धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी है. इस सप्ताह आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है. व्यापार करने वाले इस सप्ताह किसी को भी उधार में माल देने से बचें. आय को लेकर इस सप्ताह आपके लिए नई स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है. सप्ताह के अंतिम भाग में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर बने रहें.
तुला साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों को इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस सप्ताह आपका अधिकारियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बन रही है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह आपके लिए रहेगी. इस सप्ताह भाग्यवश आपके लिए कुछ लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यर्थ के खर्च से बचने की सलाह रहेगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों को जून का अंतिम सप्ताह दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य परेशान कर सकता है. व्यापार से जुड़े लोग इस सप्ताह अपने कामकाज पर विशेष ध्यान दें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. निवेश करने वाले इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा धन हानि की आशंका बन रही है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह तालमेल खराब हो सकता है. सप्ताह के अंत में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को जून के अंतिम सप्ताह पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या मिल सकती है, जिसकी वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा, किसी घरवाले को पार्टनर के बारे में जानकारी दे सकते हैं. इस सप्ताह फिजूल के खर्चों से बचें अन्यथा कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है. संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलेगा.
मकर साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों को जून के अंतिम सप्ताह जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा और गृहस्थ जीवन अच्छा चलेगा. कामकाज के लिहाज से अंतिम सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का अधिकारी तथा सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. इस सप्ताह धन लाभ को लेकर भी आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी और सुख सुविधाओं मैं वृद्धि होगी. छात्र वर्ग को इस सप्ताह उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा. मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा. सप्ताह के अंत में माता-पिता की सेहत का पूरा ध्यान रखें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह थोड़ा भाग दौड़ वाला बना रह सकता है. इस सप्ताह आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है और यात्रा हो सकती है. मन इस सप्ताह किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है. रोजगार की तलाश करने वालों को अभी काफी इंतजार करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपको दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है, जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. सेहत का ध्यान रखें. इस सप्ताह वाद विवाद से बचने की सलाह रहेगी.
मीन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जून 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए जून का अंतिम सप्ताह धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे. इस सप्ताह आपको निवेश द्वारा अच्छा लाभ मिल सकता है और विदेश जाने के लिए आपके प्रयास सफल भी होंगे. कामकाज को लेकर इस सप्ताह किसी पर अधिक विश्वास ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है. इस सप्ताह संतान के साथ वाद विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें. गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखें. छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. इस सप्ताह आप वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत बने रहासरत बने रह सकते है.


