अंगूठे का आकार खोल देगा आपके पार्टनर का सबसे बड़ा राज, आज ही करें चेक, जानिए ऐसे लोगों का
अंगूठे का आकार खोल देगा आपके पार्टनर का सबसे बड़ा राज, आज ही करें चेक!
Last Updated:
Samudrik Shastra Thumb Shape: कहा जाता है कि हमारे हाथों में हमारी किस्मत लिखी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ हथेली ही नहीं, अंगूठा भी आपके स्वभाव, सोच और भविष्य के कई राज खोल देता है? अंगूठे की बनावट, उसकी लंबाई, झुकाव और आकार से आपके व्यक्तित्व, फैसले लेने की क्षमता और जीवन के प्रति दृष्टिकोण के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. जानें आपका अंगूठा आपके बारे में क्या कहता है…
Samudrik Shastra Thumb Shape: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की बनावट, उंगलियां और रेखाएं सामने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, भूतकाल और भविष्य के बारे में संपूर्ण जानकारी दे सकती हैं. हाथ की उंगलियों के साथ-साथ अंगूठे की बनावट का विशेष महत्व है क्योंकि अंगूठा पूरी हथेली का प्रतिनिधित्व करता है. कुछ लोगों के अंगूठे बिल्कुल सीधे होते हैं, जबकि कुछ लोगों के अंगूठे पीछे की ओर मुड़े होते हैं. लेकिन अंगूठे की हर बनावट आपके बारे में ऐसी जानकारी देता है, जो किसी को ना पता हो. आइए अब आपके अंगूठे की बनावट के आधार पर आपके वास्तविक गुणों को स्पष्ट रूप से जानें…

सीधा अंगूठा – हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हाथ सीधा रखने पर अंगूठा बिल्कुल सीधा और स्थिर रहे, तो ऐसे लोग बहुत अनुशासित होते हैं और दृढ़ निश्चयी होते हैं. ऐसे अंगूठे वाले अगर किसी लक्ष्य को ठान लें, तो उसे प्राप्त करने तक हार नहीं मानते. हालांकि वे दूसरों के सामने अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को आसानी से प्रकट नहीं करते. वे पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलते हैं और परिवार के बहुत वफादार होते हैं. हालांकि, इनमें थोड़ी हठी प्रवृत्ति भी होती है, जिसकी वजह से कई ये मुश्किल में भी फंस जाते हैं.

लचीला/मुड़ा हुआ अंगूठा – हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर अंगूठा पीछे की ओर मोड़ने पर आसानी से धनुष की तरह मुड़ जाता है, तो ऐसे लोग बहुत लचीले होते हैं. वे किसी भी नई स्थिति या नए लोगों के साथ बहुत जल्दी तालमेल बिठा लेते हैं. वे दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और हमेशा सबके साथ मिलजुलकर रहने की मानसिकता रखते हैं. वे बहुत भावुक और दयालु भी होते हैं. कला और रचनात्मक क्षेत्रों में उनकी अधिक रुचि होती है. हालांकि इनमें जल्दबाजी में निर्णय लेने की प्रवृत्ति होती है, जो कभी अच्छा रहता है तो कभी बुरा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अंगूठे की लंबाई का आधार – अंगूठे की लंबाई किसी व्यक्ति के सोचने के तरीके को भी निर्धारित कर सकती है. जिन लोगों के अंगूठे तर्जनी उंगली के पहले जोड़ तक लंबे होते हैं, वे बहुत बुद्धिमान और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. वहीं जिन लोगों के अंगूठे थोड़े छोटे होते हैं, वे स्वतंत्र चिंतन की बजाय दूसरों की सलाह पर अधिक निर्भर रहते हैं. हालांकि, वे बहुत भोले और वफादार दोस्त होते हैं. लेकिन आज के दौर में ऐसी स्थिति इनके लिए कई बार परेशानी का कारण भी बनती है.

अंगूठे के दोनों जोड़ों में अंतर – अंगूठे की दो बराबर भागों (फैलेंजेस) का आकार भी महत्वपूर्ण होता है. अगर ऊपरी भाग लंबा हो यानी नखवाला पर्व लंबा हो तो व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन होती है. साथ ही ये लोग अपना प्रभाव दूसरों पर अच्छे से बनाकर रखते हैं और हर चीज में अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं. अगर निचला भाग लंबा हो, तो व्यक्ति बहुत तार्किक रूप से सोचता है और हर बात का गहन विश्लेषण करने के बाद ही आगे बढ़ता है.

अंगूठे का नखवाला हिस्सा छोटा – हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति के अंगूठे का नखवाला हिस्सा छोटा है लेकिन चौड़ा है तो ऐसे व्यक्ति बहुत जिद्दी होते हैं. हालांकि कभी-कभी इनका जिद्दीपन अच्छा रहता है तो कभी-कभी बेकार. यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह जिद्दीपन किस चीज का है. अगर यह अपने जिद्दीपन को सही काम में लगाएंगे तो यह सबसे सफल इंसान बन सकते हैं.


