तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

Last Updated:

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है, लेकिन इसके आसपास कुछ वस्तुएं रखना वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार जूते-चप्पल, झाड़ू, कूड़ादान, कांटेदार पौधे और शिवलिंग जैसी चीजों को तुलसी के पास रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

अंबाला: घर के आंगन या बालकनी में लगा तुलसी का पौधा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारतीय परिवारों में इसे सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है.लेकिन कई बार लोग अनजाने में तुलसी के पौधे के आसपास ऐसी वस्तुएं रख देते हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में अशुभ बताया गया है. दरअसल वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि ये छोटी-छोटी गलतियां घर के वातावरण और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं.

तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय 

वही इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी ने बताया कि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, यही कारण है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है. हालांकि ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे के आसपास पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी माना गया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए, क्योंकि हिंदू धर्म में तुलसी को माता का स्वरूप माना गया है और इसके आसपास जूते-चप्पल रखना अपवित्र माना जाता है.

तुलसी के पास भूलकर भी न करें ये काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं.इसके अलावा तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे लगाने की भी मनाही होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पौधे घर में तनाव और कलह को बढ़ावा देते हैं. वही पंडित दीपलाल जयपुरी के अनुसार तुलसी के पास गुलाब, कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है.

तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग न करें स्थापित

उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग भी स्थापित नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है. कहा जाता है कि पूर्व जन्म में तुलसी माता वृंदा थीं और उनके पति जालंधर का वध भगवान शिव ने किया था. इसी कारण कई परंपराओं में शिवलिंग और तुलसी को अलग-अलग स्थान पर स्थापित करने की सलाह दी जाती है. उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र में तुलसी के पास झाड़ू रखना भी अशुभ माना गया है. झाड़ू जहां साफ-सफाई का साधन है, वहीं तुलसी पूजनीय और पवित्र मानी जाती है.

तुलसी के पास झाड़ू न रखें

मान्यता है कि तुलसी के पास झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं और घर में धन की कमी होने लगती है. इसी प्रकार तुलसी के आसपास कूड़ादान या किसी भी प्रकार की गंदगी रखना भी उचित नहीं माना गया है.वही पंडित दीपलाल जयपुरी का कहना है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा के साथ-साथ उसके आसपास स्वच्छता और वास्तु नियमों का पालन करना भी आवश्यक है. मान्यता है कि जहां तुलसी का सम्मान होता है, वहां माता लक्ष्मी की कृपा और परिवार की खुशहाली बनी रहती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed