मीन राशि वालों के लिए बढ़िया दिन, मिलेगी खुशखबरी…आज करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 21 June 2026: मीन राशि वालों के जीवन में प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन (21 जून 2026, दिन रविवार) अच्छा बीतेगा. अगर लंबे समय से शादी की बातचीत चल रही है और कोई हल नहीं निकल पा रहा है, तो आज इस संबंध में खुशखबरी मिल सकती है. शादी की बात आगे बढ़ेगी, जिसका सकारात्मक नतीजा निकलेगा.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (21 जून 2026, दिन रविवार) सकारात्मक संकेत लेकर आया है. आज भाग्य उज्ज्वल रहने वाला है. आज एक केन्द्रुम नाम का शुभ अंक भी उत्पन्न हो रहा है, जो मीन राशि से संबंधित जातकों के कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आया है. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम संबंधों में भी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि रविवार को बुद्ध चतुर्थम भाव में आकर मीन राशि वालों के लिए बड़ा शुभ संदेश दे रहा है, जो मुख्य रूप से पढ़ाई और शिक्षा के लिए श्रेष्ठ फल देने वाला है.
करियर और बिजनेस राशिफल
मीन राशि वालों के करियर को आज सही दिशा मिल सकती है या जो आप कर रहे हैं, उसको और गति मिलेगी. मीन राशि वालों के जीवन में एक केंद्रुम नाम का शुभ अंक उत्पन्न हो रहा है, जिससे यह 7 अंक में शुभ होगा. 9 अंक भाग्य का अंक होगा. यदि बिजनेस में या अन्य किसी कार्यक्षेत्र में 7 और 9 अंक से कोई काम प्रारंभ करते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी. काफी समय से किसी प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन डील नहीं हो पा रही है, तो आज आप 7 या 9 अंक से इसकी शुरुआत करें. अगर आज आप लाल रंग के वस्त्र धारण करते हैं और लाल रंग का चंदन लगाते हैं, और 7 और 9 अंक से शुरुआत करते हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे. सफलता जरूर मिलेगी.
पढ़ाई में लगेगा मन
शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो जिन बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगता है या बिल्कुल मन नहीं लग रहा है, तो उनका भी भाग्य बदलने वाला है क्योंकि बुध चतुर्थ भाव में विराजमान होकर मीन राशि वालों के लिए शुभ फल प्रदान कर रहे हैं. इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा.
लव लाइफ के लिए अच्छा दिन
प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अच्छा बीतेगा. अगर लंबे समय से शादी की बातचीत चल रही है और कोई हल नहीं निकल पा रहा है, तो इस संबंध में आज खुशखबरी मिल सकती है. शादी की बात आगे बढ़ेगी, जिसका नतीजा सकारात्मक होगा.
स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन मीन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी. जो पुरानी बीमारियां हैं, उनमें भी सुधार आएगा लेकिन हड्डियों और कमर से संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए आज भारी वजन उठाने से बचना चाहिए ताकि आने वाली परेशानियों से भी बचा जा सके.
मीन राशि वाले करें ये उपाय
मीन राशि के जातक आज हरा चारा लेकर गाय को खिला दें. चारा खिलाने के बाद गाय माता के समक्ष अपनी मनोकामना रखें और प्रार्थना करें कि आपका काम पूर्ण हो, आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


