आज मीन राशि पर बरसेगी कृपा! मिलेगा रुका हुआ धन, व्यापार में भी सफलता
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 22 June 2026: मीन राशि के जातकों को आज (सोमवार) प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी. अगर वे लंबे समय से प्रॉपर्टी के किसी कार्य में उलझे हुए हैं, काम रुका हुआ है, तो आज खुशखबरी मिल सकती है.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज 22 जून 2026 का दिन जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करने वाला दिन है. मध्य प्रदेश के सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि आज एक नई उमंग उनके जीवन में आएगी, जिसकी वजह से बड़े ही अच्छे-अच्छे शुभ संकेत इनको मिलने वाले हैं क्योंकि आज के दिन शनि, बृहस्पति और बुध का पूरा प्रभाव मीन राशि के जातकों पर रहेगा, जिससे शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
मीन राशि वालों के लिए भाग्य अंक 4 और शुभ अंक 1 है. भाग्य अंक के ऊपर लाल चंदन काम करेगा. शुभ अंक के ऊपर पीला चंदन काम करेगा. अगर एक अंक से कोई कार्य कर रहे हैं, तो पीला चंदन या पीले वस्त्र पहनें. भाग्य के कार्य में 4 अंक से शुरुआत करें. लाल चंदन या लाल वस्त्र पहनकर काम करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी.
रुके हुए काम होंगे पूरे
मीन राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आज सफलता मिलेगी. यदि वे लंबे समय से प्रॉपर्टी के किसी कार्य में उलझे हुए हैं, काम रुका हुआ है, तो आज उसे लेकर खुशखबरी मिल सकती है. प्लॉट, मकान या वाहन खरीदने से संबंधित किसी योजना पर लंबे समय से विचार चल रहा है और योजना अभी तक सफल नहीं हो पाई है, तो आज के दिन इसके पूरा होने का योग बन रहा है.
व्यवसाय के राजा हैं शनि
22 जून को मीन राशि के जातकों पर बृहस्पति का पूरा प्रभाव पहुंच रहा है. शनि का भी फुल सपोर्ट मिल रहा है. मीन राशि वालों को शनि कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाते हैं. वह व्यवसाय के राजा हैं. अब तक जिन भी कार्यों में विलंब हो रहा था, आज उनमें सफलता मिलेगी. व्यापार से संबंधित कार्यों में 100 फीसदी सफलता मिलेगी. आज धनलाभ के भी योग बन रहे हैं. फंसा हुआ पैसा मिल सकता है.
नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो…
शिक्षा और नौकरी में विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है. बुध की दृष्टि संपूर्ण रूप से मीन राशि वालों के ऊपर से जा रही है.माइंड कैपेसिटी बढ़ेगी. आज पढ़ाई में मन लगेगा. नौकरीपेशा लोगों की समस्या आज खत्म हो सकती है. वहीं अगर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज सफलता मिल सकती है.
आंखों का रखें ध्यान
आज आप दिनभर फ्रेश और ताजगी महसूस करेंगे लेकिन नेत्रों से संबंधित दिक्कत हो सकती है. आंखों में जलन, आंसू आना, धुंधलापन आदि समस्या महसूस हो सकती है. आंखों का बचाव करें. लव लाइफ में दिन ठीकठाक रहेगा. आज पार्टनर की डिमांड पर खास ध्यान दें. ऐसा न करने पर विवाद हो सकता है.
मीन राशि वालों के लिए उपाय
मीन राशि के जातकों को आज एक लाल कपड़ा लेना है और इसपर एक मुट्ठी मसूर की दाल, गुल, रक्त चंदन, एक लाल फूल और एक सिक्का रखना है. इसकी पोटली बना लें और पोटली को नदी में प्रवाहित कर दें. सारे काम बन जाएंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


