साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का अव
Last Updated:
Weekly Horoscope 8 to 14 June 2026: जून का यह सप्ताह मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए फलदाय रहेगा. मेष राशि वाले इस सप्ताह किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश ना करें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वृषभ राशि वालों का इस सप्ताह किसी योजना या किसी खास व्यक्ति के पास अटका हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकलेगा और लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. मिथुन राशि वाले परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है और लव रिलेशन में आ रही रुकावट दूर होंगी. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 8 से 14 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
मेष राशि वालों को जून के इस सप्ताह अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन इन अवसरों को पाने के लिए आपको अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करना होगा और अहंकार और आलस्य से बचना होगा. इस दौरान आपको आज के काम को कल पर टालने की आदत से बचना होगा, अन्यथा काम बिगड़ जाएगा. इस दौरान अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें और लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करें. सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए पहले भाग की तुलना में थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश ना करें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान नियम-कानूनों का उल्लंघन न करें. अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको इस दौरान अपने कागजी काम पूरे कर लेने चाहिए और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें. सप्ताह के दूसरे भाग में किसी धार्मिक स्थान पर जाने या पूजा-पाठ में शामिल होने की संभावना रहेगी. लव लाइफ अनुकूल रहेगी. आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. जीवन साथी के बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
जून का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ और सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह आपको किसी खास काम में बड़ी सफलता मिलेगी. आपको पूरे सप्ताह अपने मित्रों, वरिष्ठों और परिवार के सदस्यों का साथ और सहयोग मिलेगा. ऐसे में आप अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे. अचानक धन प्राप्ति के भी योग हैं. किसी योजना या किसी खास व्यक्ति के पास अटका हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकलेगा. इस दौरान न केवल आपको आर्थिक लाभ होगा, बल्कि आपकी ख्याति भी चरम पर होगी. किसी खास काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है. आपको अपने पद पर पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है. इस दौरान आपमें गजब का उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास रहेगा, जिससे आप कोई भी जोखिम भरा काम बिना किसी झिझक के बहुत आसानी से कर लेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार में खूब लाभ मिलने के योग हैं. इस दौरान आपका पूरा ध्यान भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति के कामों पर रहेगा. लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह पूरी तरह अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
जून के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे. किसी खास व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चली आ रही कोई बड़ी समस्या सुलझ जाएगी. इस सप्ताह से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन सौभाग्य का साथ मिलेगा. पारिवारिक सुख के लिहाज से समय मध्यम है. ऐसे में बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में सावधानी बरतें. सप्ताह के पूर्वार्ध में भाई या बहन से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से रिश्तेदारों से गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के काम में बदलाव हो सकता है. आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलने या ट्रांसफर होने के योग बनेंगे. व्यवसाय के लिहाज से यह समय शुभ साबित होगा. बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आपके लिए सौभाग्य का कारण बनेगा. व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभकारी साबित होगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. लव रिलेशन में आ रही रुकावट दूर होंगी. परिवार के लोग आपके लव लाइफ को स्वीकार कर सकते हैं और विवाह को मंजूरी दे सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


