साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वाले इस सप्ताह ऑफिस के काम ध्यान दें, कुंभ वाले कानूनी मामला नि

साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वाले इस सप्ताह ऑफिस के काम ध्यान दें, कुंभ वाले कानूनी मामला नि

Last Updated:

Weekly Horoscope 6 to 12 July 2026: जुलाई के इस सप्ताह मकर राशि वालों को परेशानी हो सकती है तो कुंभ राशि वालों को लिए फलदायक सप्ताह रहने वाला है. वहीं मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. मकर राशि वाले नौकरीपेशा को इस सप्ताह अपने छुपे हुए शत्रुओं से बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि वे आपके काम में रुकावट डालने या उसे बिगाड़ने की साजिश कर सकते हैं. कुंभ राशि वालों को परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे और इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. मीन राशि वालों के सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026
जुलाई के इस सप्ताह मकर राशि वाले अपनी मेहनत का पूरा फल ना मिलने और काम में कुछ रुकावट के कारण परेशान रहेंगे. काम के सिलसिले में आपको बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है. पर्सनल लाइफ से जुड़ी जिम्मेदारियां और चुनौतियां आपके प्रफेशनल काम को प्रभावित करेंगी. मकर राशि वाले नौकरीपेशा को इस सप्ताह अपने छुपे हुए शत्रुओं से बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि वे आपके काम में रुकावट डालने या उसे बिगाड़ने की साजिश कर सकते हैं. इस दौरान आपको लालच में आकर गलत काम करने से बचना चाहिए, नहीं तो आपको बेवजह बदनामी के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है. इस दौरान आपको अपनी जिम्मेदारियों से भागने की बजाय उन्हें पूरा करने की जरूरत होगी. अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो उससे जुड़ी प्रशंसा पाने के साथ-साथ उसकी आलोचना का सामना करने का साहस भी आपको रखना होगा. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. ऐसे में लव पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें और ऐसा कुछ ना करें, जिससे आपके रिश्ते में दरार आए. जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026
कुंभ राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. घर में धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिल सकती है. किसी करीबी मित्र या पेशेवर व्यक्ति की मदद से आप कोई कानूनी मामला निपटाने में सफल होंगे. व्यापार और परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से निकलेगा. बाजार में व्यापारियों की साख बढ़ेगी. यदि आप किसी मिशन पर काम कर रहे हैं तो आपको न केवल अपनों का बल्कि अनजान लोगों का भी अप्रत्याशित रूप से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता होगी. साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह पूरी तरह अनुकूल है और लव पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026
जुलाई के इस सप्ताह मीन राशि वालों को किसी भी चुनौती का सामना विवेक और साहस के साथ करना होगा. नौकरीपेशा लोगों को यह समझना होगा कि हर समस्या का समाधान नहीं होता. खास बात यह है कि जब आप काम से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे तो पाएंगे कि ना केवल सफलता का मार्ग बन रहा है बल्कि दूसरे लोग भी आपका भरपूर सहयोग कर रहे हैं. सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं. ऐसे मुद्दों को सुलझाते समय इस बात का बहुत ध्यान रखें कि मतभेद दुश्मनी में ना बदल जाएं. इस दौरान असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेने के बजाय उसे बाद के लिए टाल देना बेहतर रहेगा. अगर आप किसी बिजनेस से जुड़े हैं तो बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धियों से जमकर मुकाबला करना पड़ सकता है. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. जीवन के उतार-चढ़ाव के बीच लव पार्टनर या आपका लाइफ पार्टनर आपका सहारा बनेगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed