तुलसी के पास रखी यह एक चीज रोक देती है तरक्की, पूजा में अनजाने में की गई ये 5 गलतियां बना

तुलसी के पास रखी यह एक चीज रोक देती है तरक्की, पूजा में अनजाने में की गई ये 5 गलतियां बना

Last Updated:

Tulsi Vastu Tip: तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पास रखी एक छोटी सी चीज आपकी तरक्की रोक सकती है? इसके अलावा, पूजा के दौरान अनजाने में की गई 5 गलतियां आपको गरीब बना सकती हैं. इन आदतों को आज ही सुधारें ताकि आपके घर में धन और सकारात्मकता बनी रहे…

Tulsi Vastu Tip: ज्यादातर भारतीय घरों में तुलसी का पौधा पाया जाता है, लेकिन हर कोई घर में तुलसी का पौधा रखने के सही नियमों का पालन नहीं करता है, जिससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है, आर्थिक नुकसान होता है और बीमारियां घेर लेती हैं. ज्योतिष शास्त्र में घर में तुलसी का पौधा होने और हर दिन पूजा-पाठ के कई फायदे बताए हैं. भगवान विष्णु का यह पवित्र पौधा धन की देवी लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है और अगर कोई इसके रखरखाव में नियमों की लापरवाही करता है तो देवी लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं. ऐसे घर में ना तो देवी लक्ष्मी का वास होता है, ना ही सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है. अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आवश्यक नियम जान लें…

तुलसी का पौधा रखने का सही स्थान – तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में ना रखें, क्योंकि यह दिशा यम का प्रतिनिधित्व करती है. यह गलती आपके परिवार के लिए परेशानी ला सकती है. ज्यादातर लोगों को इस बार में जानकारी नहीं होती है कि तुलसी का पौधा कहां रखना चाहिए. तुलसी का पवित्र पौधा हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है.

तुलसी को कब जल चढ़ाएं: अगर घर में तुलसी का पौधा है तो हर सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं. लेकिन रविवार, एकादशी तिथि और सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी को पानी देने से बचें. इन दिनों तुलसी को जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है. इन दिनों तुलसी माता निर्जला व्रत करती हैं और विश्राम करती हैं. ऐसे में तुलसी को पौधा देने से माता का व्रत खंडित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तुलसी के पास शाम का दीपक – हर शाम तुलसी के पौधे के पास गाय के घी से भरा दीपक जलाएं. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन आता है. अगर आप तुलसी के पौधे पर शाम को दीपक नहीं जलाते हैं तो इसे लगाने का पूरा लाभ नहीं मिलता है.

तुलसी के पौधे के आसपास की पवित्रता – शास्त्रों में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है इसलिए पौधे के आसपास स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखें. पौधे के आसपास भूलकर भी झाड़ू, कूड़ेदान, जूते, कैक्टस, कांटेदार पौधे, मिर्च या शमी के पेड़ रखने से बचें अन्यथा, देवी लक्ष्मी क्रोधित होंगी और घर में नकारात्मकता, कलह, गरीबी और बीमारी बढ़ने की आशंका बनी रहती है.

तुलसी की मंजरियां – तुलसी की मंजरियां समय-समय पर दिखाई देती हैं, जो छोटे तुलसी के फूलों जैसी दिखती हैं. उन्हें समय-समय पर तोड़ें, लेकिन उन्हें कभी भी कूड़े में ना फेंकें. तुलसी के पत्ते, मंजरियां, जड़ें, तने और यहां तक कि मिट्टी भी पवित्र मानी जाती है. इसलिए तुलसी का कभी अनादर ना करें, इसके बजाय, उन्हें बहते पानी में विसर्जित कर दें.

तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग ना रखें – बहुत से लोगों को जानकारी ना होने की वजह से तुलसी के पास ही शिवलिंग रख देते हैं, जो कि गलत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग या भगवान शिव से संबंधित कोई भी वस्तु कभी भी तुलसी के पौधे के पास नहीं रखनी चाहिए. ना ही तुलसी को भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए, यह वर्जित है. यह गलती परिवार के लिए नुकसान दायक हो सकती है.

Source link

You May Have Missed