साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह सौभाग्य का मिलेगा साथ, सिंह और कन्या राशि व
Last Updated:
Weekly Horoscope 6 to 12 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए अच्छा तो सिंह और कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. कर्क राशि वाले इस सप्ताह किसी शुभ या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा लेकिन मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें तथा खान-पान में लापरवाही ना बरतें. सिंह राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है और विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. कन्या राशि वालों को काम और घर के बीच संतुलन बनाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026
जुलाई का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए सौभाग्य और किस्मत लेकर आया है, लेकिन आप इसका अधिकतम लाभ तभी उठा पाएंगे जब आप अपने काम को कल पर टालने के बजाय समय पर पूरा करेंगे और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करेंगे. चूंकि समय आपके पक्ष में है, इसलिए आपको कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहिए और नौकरी की तलाश में तेजी लानी चाहिए. ऐसा करने से आपको लोगों का समर्थन और सहयोग भी मिलना शुरू हो जाएगा. अगर आप विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं या उससे संबंधित कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो इस राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में उनका प्रभाव बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में आपको किसी शुभ या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस दौरान आप अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर अपने प्रियजनों और परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे. लव लाइफ में यह समय आपके लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा और आप लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे. लव लाइफ को विवाह में बदल सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक किसी तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें तथा खान-पान में लापरवाही ना बरतें.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026
सिंह राशि वाले जुलाई के इस सप्ताह कोई भी काम आधे-अधूरे मन से ना करें और ना ही किसी और पर छोड़ें, अन्यथा उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह ऑफिस में प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. आपके विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए अपने काम में लापरवाही न करें. पढ़ाई कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करने होंगे. सप्ताह के मध्य में चल-अचल संपत्ति से जुड़े मामले आपके लिए चिंता का विषय बनेंगे. इन समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा और बातचीत के जरिए इनका समाधान निकालना होगा. इसी तरह गलत लक्ष्य के पीछे भागने और कार्यस्थल पर लोगों से टकराव करने के बजाय आपको सही दिशा में सही तरीके से काम करने की जरूरत होगी. व्यवसायी लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर पर अपनी इच्छा थोपने के बजाय उसकी मजबूरियों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 6 to 12 July 2026
कन्या राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. आप अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान निकालने में सफल रहेंगे. खास बात यह है कि ऐसा करते समय आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा. इस सप्ताह कामकाजी महिलाओं को काम और घर के बीच संतुलन बनाने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको अपने काम को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा दोनों का प्रबंधन करना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आप किसी बड़े खर्च और अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. इस दौरान आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए अपने खान-पान और दिनचर्या का अच्छे से ध्यान रखें. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों को अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए अपनी जीवनशैली को सही रखना होगा और नशे आदि से दूर रहना होगा. अगर आप बिजनेस में बदलाव या विस्तार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें. लव लाइफ मजबूत रहेंगे. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


