साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वालों की इस सप्ताह पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, वृश्चिक वाले खर्चों
Last Updated:
Weekly Horoscope 15 to 21 June 2026: जून का यह सप्ताह तुला और धनु वालों के लिए फलदायक तो वृश्चिक वालों के लिए उथल-पुथल वाला रहेगा. तुला राशि वाले इस सप्ताह संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से प्रसन्नता महसूस करेंगे और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. वृश्चिक राशि वालों की इस सप्ताह काम के सिलसिले में अधिक तनाव और भागदौड़ के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रहेगी. धनु राशि वालों का बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकलेगा और आपकी साख बढ़ेगी. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
जून का यह सप्ताह तुला राशि वालों के उत्साह और उमंग को बढ़ाने वाला साबित होगा क्योंकि आपके सोचे हुए काम ना केवल समय पर पूरे होंगे बल्कि आपको उम्मीद से अधिक सफलता और लाभ भी मिलेगा. इस सप्ताह आपको अपने मित्रों और परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. उनकी मदद से आप अपने महत्वपूर्ण कामों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे. सप्ताह की शुरुआत में अचानक छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा शुभ और लाभकारी साबित होगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह का मध्य शुभ साबित होगा. इस दौरान उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है. संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप प्रसन्नता महसूस करेंगे. पैतृक संपत्ति मिलने में आ रही रुकावटें दूर होंगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में राहत मिलने से आप सुकून महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इस दौरान आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. परिवार में खुशियां आएंगी और आप रिश्तेदारों के साथ सुखद समय बिताएंगे. लव लाइफ में मजबूती आएगी, लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी. इस दौरान भूमि-भवन संबंधी विवादों के कारण आपको कोर्ट-कचहरी आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अनावश्यक खर्चों के कारण आप चिढ़चिढ़ा महसूस कर सकते हैं. इस दौरान खर्च की अधिकता के भी योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करने की आवश्यकता होगी. इस दौरान अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें. सप्ताह के मध्य में अपने वरिष्ठों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखना होगा और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना होगा, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. इस दौरान काम के सिलसिले में अधिक तनाव और भागदौड़ के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा, हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए. लव लाइफ में कुछ रुकावट आ सकती हैं, लव पार्टनर से न मिल पाने के कारण आप थोड़े उदास रहेंगे.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
जून का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा और सभी वांछित कार्य समय पर पूरे होंगे. इस सप्ताह आपको यात्राओं से विशेष लाभ मिलने की संभावना है. ऐसे में करियर और व्यापार के सिलसिले में की गई छोटी या लंबी दूरी की यात्रा फलदायी साबित होगी. इस सप्ताह व्यापार से जुड़े लोगों को बाजार में अचानक आई तेजी से काफी फायदा होगा. व्यापार विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी. बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकलेगा. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. इस सप्ताह के अंत में अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ सकता है. अगर आप काफी समय से अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इस सप्ताह आपको कहीं से कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. हालांकि ऐसा करते समय आपको शुभचिंतकों की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए. अगर आप विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं या विदेश में करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस सप्ताह के अंत तक आपके रास्ते में आ रही बाधा खत्म हो जाएगी. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल है. आपको लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के कई अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


