साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों की इस सप्ताह घरेलू परेशानियां बढ़ेंगी, सिंह वालों का धन
Last Updated:
Weekly Horoscope 15 to 21 June 2026: जून का यह सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि वालों का इस सप्ताह मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने से शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट हो सकता है. सिंह राशि वाले इस सप्ताह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में खूब व्यस्त रहेंगे और आपके नेतृत्व में कोई बड़ा कार्य आयोजित हो सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कन्या राशि वाले लव रिलेशन में लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
कर्क राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह मध्यम परिणाम देने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद आपको परेशान कर सकते हैं. आपकी घरेलू परेशानियां बढ़ सकती हैं. भाई-बहन से किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है, जिससे निपटने के लिए उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. रोजगार की तलाश करने वालों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में आपको अपने और घर के बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखना होगा. इस दौरान मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट हो सकता है. इस दौरान घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में किसी भी विवाद को बातचीत और सुलह के जरिए सुलझाने की कोशिश करें. आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा प्रतिकूल है, इसलिए आपको अपने धन का प्रबंधन सोच-समझकर करना उचित रहेगा. लव रिलेशन में सोच-समझकर काम लें और सोशल मीडिया या बातचीत के माध्यम से इसे प्रचारित करने से बचें, अन्यथा अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
सिंह राशि वालों के लिए जून यह सप्ताह पिछले सप्ताह की अपेक्षा थोड़ा बेहतर रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा. परिणामस्वरूप आपके कार्यों में आने वाली कठिनाइयां कम होंगी और आपके विरोधियों की चालें विफल होंगी. अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. यदि आपने पिछले दिनों किसी योजना या व्यवसाय में धन लगाया था तो इस सप्ताह उसमें अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है. भूमि और भवन खरीदने-बेचने का सपना पूरा होगा और उससे आपको विशेष लाभ होगा. आपके सिर पर चढ़ा कर्ज उतर जाएगा. इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में व्यतीत होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में सिंह राशि वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यों में खूब व्यस्त रहेंगे. आपके नेतृत्व में कोई बड़ा कार्य आयोजित हो सकता है जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है. अगर आप किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो ऐसा करने से बात बनेगी. साथ ही चले आ रहे लव रिलेशन में मजबूती आएगी. कारोबारियों को मनचाहा लाभ मिलेगा और उनका कारोबार बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
कन्या राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपके करियर-कारोबार की गाड़ी कभी तेज तो कभी थोड़ी धीमी चलती नजर आएगी. हालांकि उतार-चढ़ाव भरे जीवन में भी आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह कोई भी काम सोच-समझकर और समय पर करने की कोशिश करनी चाहिए. इस सप्ताह आपको अपनी ऊर्जा और धन दोनों का प्रबंधन करना होगा, अन्यथा आपको बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपकी परेशानी का कारण बन सकती है. घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रहेंगे. कारोबारियों के लिए समय मध्यम फलदायी बना हुआ है. सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सामान दोनों का अच्छे से ख्याल रखें. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता होगी. लव रिलेशन में अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


