साप्ताहिक राशिफल: मेष वालों के इस सप्ताह आजीविका के प्रयास सफल होंगे तो वृषभ वालों की धन स
Last Updated:
Weekly Horoscope 15 to 21 June 2026: जून का यह सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए शुभ तो मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वलाा है. मेष राशि वालों के आजीविका के संबंध में सभी प्रयास सफल होंगे और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. वृषभ राशि वालों के घर में शुभ आयोजनों के योग बनेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. मिथुन राशि वालों के लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह अनुकूल है और लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
मेष राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में थोड़ा बेहतर रहने वाला है. करियर और व्यवसाय के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है. आजीविका के संबंध में आपके सभी प्रयास सफल होंगे. सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा सुखद और लाभकारी साबित होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठ और कनिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं. विदेश से संबंधित व्यवसाय करने वालों को अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है. व्यक्तिगत संबंधों के दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह अनुकूल और फलदायी है. सप्ताह के मध्य में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे के सुलझने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. इस दौरान संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है. लव लाइफ और पारिवारिक मामलों में अनुकूलता के कारण आप पूरे सप्ताह प्रसन्न रहेंगे. लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी. परिवार के सदस्य आपको अपने प्यार को विवाह में बदलने की अनुमति दे सकते हैं. परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. सप्ताह के अंत में आपको किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
वृषभ राशि वाले जून के इस सप्ताह पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में सफल हो सकते हैं. अगर आपका भूमि, भवन या पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से वह समाप्त हो जाएगा और सभी बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर होगा कि इस सप्ताह अपने कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, अन्यथा आप अनावश्यक विवादों में उलझ सकते हैं. सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए पहले भाग की तुलना में राहत भरा हो सकता है. इस दौरान आप पाएंगे कि आपके अटके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. पारिवारिक दृष्टिकोण से यह समय आपके पक्ष में आता हुआ नजर आएगा. परिवार के सदस्य आपके निर्णयों को स्वीकार करेंगे और उनकी सराहना करेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा. घर में शुभ आयोजनों के योग बनेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह के अंत में लंबे समय के बाद किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है. इस दौरान व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा. आपके अंदर धन संचय करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी. भूमि और भवन के खरीद-फरोख्त से लाभ होगा. मौसमी बीमारियों से बचें और खान-पान का ध्यान रखें. लव रिलेशन विवाह में बदल सकते हैं. परिवार के सदस्य आपके लव को स्वीकार कर विवाह की अनुमति दे सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
मिथुन राशि वालों को जून के इस सप्ताह सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आ सकती हैं. वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे. अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो किसी खास व्यक्ति की मदद से आपको रोजगार मिल सकता है. कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके सितारे आसमान में चमकते नजर आएंगे. आप अपनी बुद्धि और पराक्रम के बल पर समाज में अपना एक अलग स्थान बनाने में सफल रहेंगे. समाज सेवा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा पुरस्कार या पद मिल सकता है. किसी खास काम के लिए आपको विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है. कुल मिलाकर आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या अचानक सामने आ सकती है, लेकिन आप उसका समाधान निकालने में सफल रहेंगे. हालांकि इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज खरीदने के लिए बड़ी मात्रा में धन खर्च करना पड़ सकता है. लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह अनुकूल है. आपको लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


