साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, कुंभ और मीन वाल
Last Updated:
Weekly Horoscope 15 to 21 June 2026: जून का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए अच्छा तो कुंभ और मीन राशि वालों का मध्यम फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों के इस सप्ताह भूमि और भवन से जुड़े विवाद आपसी सुलह से सुलझेंगे और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. मीन राशि वाले भूलकर भी नियम-कानून का उल्लंघन ना करें, अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 15 से 21 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
मकर राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह शुभ और मनचाही सफलता देने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. किसी योजना में फंसा हुआ पैसा निकल आने से आप राहत की सांस लेंगे. भूमि और भवन से जुड़े विवाद आपसी सुलह से सुलझेंगे. सप्ताह के मध्य में अचानक कहीं पिकनिक या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है. इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा. व्यवसायी जातकों के लिए व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. व्यापार को विस्तार देने की योजनाएं आकार लेती नजर आएंगी. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. व्यापार में लाभ के अवसरों को भुनाने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे. मार्केटिंग, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ और लाभकारी रहने वाला है. सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ के लिहाज से समय आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है, लव पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय बिताएंगे.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
कुंभ राशि वालों को जून के इस सप्ताह धन का लेन-देन और किसी भी चीज पर खर्च करते समय बहुत सावधान रहना चाहिए. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो धन का हिसाब-किताब ठीक से करके ही आगे बढ़ना उचित रहेगा. इस सप्ताह किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें, अन्यथा आपको ना केवल आर्थिक नुकसान बल्कि अनावश्यक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वे उनके काम में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं. सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत और काम में अचानक बाधाओं के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. इस दौरान परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका बन रही है, ऐसे में आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए और लोगों की छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए. व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. लव लाइफ में समझदारी से आगे बढ़ें और कभी भी दिखावे की गलती ना करें, अन्यथा अनावश्यक परेशानी और अपमान का सामना करना पड़ सकता है.
भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 15 to 21 June 2026
जून के इस सप्ताह मीन राशि वालों को वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी क्योंकि उनके शब्द ही उनके काम को बना या बिगाड़ सकते हैं. ऐसे में किसी से भी सोच-समझकर बात करें. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर किसी से भी तीखी नोकझोंक से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें अपमान का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ विनम्र रहें और लोगों के साथ मिलकर काम करें. अगर आप रोजगार की तलाश में हैं या आप कोई नई नौकरी शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. चूंकि वर्तमान में समय आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए आपको इस दौरान किसी भी तरह का जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है. सप्ताह के मध्य में अचानक, अनचाहे खर्चों के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. इस दौरान भूलकर भी नियम-कानून का उल्लंघन ना करें, अन्यथा आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप किसी बात को लेकर असमंजस में हैं तो उसे बाद के लिए टाल देना ही बेहतर होगा. आपका लव पार्टनर मुश्किल समय में आपका साथ देगा और आपकी मदद करेगा. अपने खान-पान और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


