शुक्र और बृहस्पति के एक साथ होने से प्रेम, करियर में मिल सकते हैं सुखद परिणाम
Aaj Ka Gemini Horoscope 14 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): आज 14 मई को हिंदी पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आज प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. यह योग खास तौर पर मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. हालांकि रिश्तों में छोटी-छोटी गलतफहमियां भी उभर सकती हैं, इसलिए बातचीत और समझदारी बनाए रखना बेहद जरूरी होगा.
प्रीति योग से बढ़ेगा दांपत्य जीवन में प्रेम
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज बन रहा प्रीति योग पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता और प्रेम बढ़ाने वाला माना जाता है. “प्रीति” शब्द का अर्थ ही प्रेम और स्नेह होता है. ऐसे में आज का दिन उन लोगों के लिए खास रहेगा जो अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहते हैं, पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ सकता है.
रेवती नक्षत्र देगा सहयोग और बैकअप
आज रेवती नक्षत्र का प्रभाव भी बना हुआ है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, रेवती नक्षत्र को सहयोग और सहायता देने वाला नक्षत्र माना जाता है. मिथुन राशि के लोगों को आज किसी दूसरे व्यक्ति, मित्र या करीबी से मदद मिल सकती है. रुके हुए कार्यों में भी सहारा मिलने के संकेत हैं। यह समय मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस कराने वाला रहेगा.
शुक्र और बृहस्पति का संयोग देगा शुभ परिणाम
आज मिथुन राशि पर शुक्र का परिवर्तन भी हो रहा है और शुक्र, बृहस्पति के साथ गोचर करेगा. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को भगवान विष्णु और शुक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में यह संयोग मिथुन राशि के जातकों के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं और जीवन में नई ऊर्जा महसूस होगी.
राहु की दृष्टि बढ़ा सकती है मतभेद
हालांकि शुक्र और बृहस्पति पर राहु की दृष्टि भी बनी रहेगी, जिसके कारण कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. परिवार या रिश्तों में किसी मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय सामने आ सकती है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी, जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है.
भौतिक सुखों की ओर बढ़ेगा आकर्षण
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, लग्जरी लाइफ, शेयर मार्केट, ग्लैमर और मनोरंजन का कारक ग्रह माना जाता है. राहु की दृष्टि पड़ने से इन चीजों के प्रति आकर्षण अचानक बढ़ सकता है,. मिथुन राशि के लोग आज लग्जरी वस्तुओं, निवेश या मनोरंजन से जुड़ी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं. हालांकि किसी भी आर्थिक निर्णय को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.


