कर्क राशि वालों संभलकर! आज भूलकर भी न लें बड़ा फैसला, वरना बिगड़ सकता है काम, जानें उपाय

कर्क राशि वालों संभलकर! आज भूलकर भी न लें बड़ा फैसला, वरना बिगड़ सकता है काम, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 08 July: कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन भावनाओं से भरा रह सकता है. आज पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता रखें और पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें. अविवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है, वहीं विवाहित लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य और भावनाओं का ध्यान रखना होगा.

Aaj Ka Kark Rashifal 08 July: बुधवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन कुल मिलाकर शुभ संकेत लेकर आया है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. पूरे दिन रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहने से मन भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील रह सकता है. वहीं अतिगंड योग के कारण छोटे कार्यों में भी सावधानी, धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी. आज कौलव करण का प्रभाव कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा, जबकि पंचक समाप्त होने से कई लोगों को राहत और नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई बड़ा निवेश, नया कार्य शुरू करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. कर्क राशि के जातकों को आज सिरदर्द, थकान या पेट से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. आज खानपान में लापरवाही न करें और पर्याप्त पानी पीते रहें. घर में मेहमानों का आगमन भी संभव है, जिससे दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रह सकती है.

आज कर्क राशि की लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन भावनाओं से भरा रह सकता है. आज पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता रखें और पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें. अविवाहित जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है, वहीं विवाहित लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य और भावनाओं का ध्यान रखना होगा. छोटी-सी गलतफहमी को बड़ा बनाने के बजाय शांत मन से बात करें. शाम का समय रिश्तों में मधुरता लाने वाला हो सकता है.

आज कर्क राशि की नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर संयम बनाए रखना होगा. किसी सहकर्मी या अधिकारी से मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन अपनी बात विनम्रता से रखने पर मामला संभल जाएगा. आज अधूरे काम पूरे करने और योजनाओं को व्यवस्थित करने का दिन है. जल्दबाजी में कोई जवाब या फैसला न दें, व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है. साझेदारी के काम में लिखित नियमों को स्पष्ट रखना जरूरी होगा.

आज छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है. मन इधर-उधर भटक सकता है, इसलिए समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए रिवीजन करना लाभदायक रहेगा. किसी शिक्षक, वरिष्ठ या मित्र की सलाह से कठिन विषय समझने में मदद मिल सकती है. मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे.

आज महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन घर और परिवार की जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. मेहमानों के आने से काम बढ़ सकता है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलने की संभावना है. कामकाजी महिलाओं को कार्यालय और घर के बीच संतुलन बनाना होगा. स्वास्थ्य के मामले में आराम और खानपान का विशेष ध्यान रखें. आज अपनी बात आत्मविश्वास के साथ रखें, लेकिन किसी भी विवाद में पड़ने से बचें. शाम के समय परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: हरा

आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार पूजन करना शुभ रहेगा. आज भगवान गणेश को 11 बूंदी और 11 बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. साथ ही आज दुर्वा घास से पूजा करें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed