मेष राशि के लिए आएगा आज इतना हसीन रिश्ता, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

मेष राशि के लिए आएगा आज इतना हसीन रिश्ता, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 May 2026 : मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. खानपान में विशेष सावधानी रखें. कुछ भी बाहर का खाने से बचें. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार और पार्टनर के बीच में सामंजस्य बढ़ेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, कार्य में तेजी की क्षमता और उत्साह प्रदान करेंगे. अविवाहितों के लिए कोई खास रिश्ता आ सकता है. बातचीत भी आगे बढ़ सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा. यह योग हर तरीके के काम सिद्ध करता हुआ नजर आएगा. आज ग्रहों का अनुकूल प्रभाव रहेगा. आर्थिक संपन्नता रहेगी. रिश्तों में भी अनुकूल प्रभाव नजर आएगा. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि द्वादशी है. पक्ष कृष्ण है. योग प्रत्ति है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. किसी प्रतिष्ठान की शुरुआत, सांस्कृतिक व मांगलिक कार्यक्रम करना चाहते हैं तो यह मुहूर्त बेहद शुभ है. अशुभ समय  राहुकाल 1.49 से 3.40 तक रहेगा. इस मुहूर्त में अगर कोई काम करना चाहते हैं तो कुछ समय के लिए टाल दें. आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, कार्य में तेजी की क्षमता और उत्साह प्रदान करेंगे, जिससे पूरे दिन आप मन लगाकर काम करते हुए नजर आएंगे. चंद्रमा राशि के लग्न के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे धनलाभ, वाणी और पारिवारिक मामलों में ज्ञान बढ़ेगा. सूरत का प्रभाव आत्म बल और आर्थिक निर्णय को मजबूत करेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे.

बड़ों का मिलेगा आशीर्वाद

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. गले या मुख से जुड़ी समस्या हो सकती है. खानपान में विशेष सावधानी रखें. कुछ भी बाहर का खाने से बचें. पानी अधिक से अधिक पिएं. योग और ध्यान नियमित करते रहें. सुबह उठकर टहलने न भूलें. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार और पार्टनर के बीच में सामंजस्य बढ़ेगा. अविवाहितों के लिए कोई खास रिश्ता आ सकता है. बातचीत भी आगे बढ़ सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. बड़ों का पूरा आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति 

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी. आय में वृद्धि के बेहतर संकेत मिल रहे हैं. बचत और निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है. नौकरी और करियर में आपकी वाणी पर दिन निर्भर रहेगा. व्यवसाय में नए लाभ और योजनाओं की शुरुआत संभव है. पार्टनरशिप में नए बिजनेस शुरू करने की भी बातचीत हो सकती है. हालांकि, सोच समझकर ही काम में पैसे इन्वेस्ट करें

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed