वृषभ राशि वालों पर आज होगी धनवर्षा, बैंक बैलेंस बढ़ेगा! ज्योतिष ने बताया उपाय
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातको की आर्थिक स्थिति आज पहले बेहतर हो सकती है. आज आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. यदि आप बिजनेस कर रहे हैं तो आप अपने नए प्लानिंग पर भी काम कर सकते हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 20 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज आद्रा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक स्वभाव से काफी मृदु भाषी होते हैं. अपने मधुर वाणी और बातचीत के आधार पर वृषभ राशि वाले हर किसी को प्रभावित कर लेते हैं. ऐसे लोग प्रायः कम गुस्से वाले होते हैं. इसी कारण उनका काम भी बनता रहता है.
धड़ाधड़ आएगा पैसा
वृषभ राशि के जातको की आर्थिक स्थिति आज पहले बेहतर होगी. आज आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. यदि आप बिजनेस कर रहे हैं तो आप अपने नए प्लानिंग पर भी काम कर सकते हैं. इससे भी आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर थोड़े तनाव में भी रहेंगे. आपको इन सबके बाद भी पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उनके अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
छोटी-छोटी बचत देगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. यह छोटी-छोटी बचत आपको भविष्य में बड़ा सहारा देगी. इसके अलावा आज आप चांदी में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
लव लाइफ में होगा तकझक
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव होगा. आज आपके पार्टनर से आपकी तकझक हो सकती है. आज आप अपने पार्टनर की बातों को सुने और समझें. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.
गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा घास
आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा आराधना करें. आज आप उनकी आराधना के दौरान उन्हें दूर्वा घास जरूर चढ़ाएं. इससे आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


