इन तारीखों में जन्मे लोग सोशल मीडिया पर होते हैं जल्दी वायरल, जन्मतिथि से जानें आपके लिए क
इन तारीखों में जन्मे लोग सोशल मीडिया पर होते जल्दी वायरल, जन्मतिथि से जानें
Last Updated:
Numerology Social Media Success: सोशल मीडिया पर कुछ लोग जैसे ही कोई पोस्ट डालते हैं, देखते ही देखते उनका कंटेंट वायरल हो जाता है. माना जाता है कि इसके पीछे उनकी जन्मतिथि का खास कनेक्शन हो सकता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार महीने की कुछ विशेष तिथियों में जन्म लेने वालों में अलग तरह की क्रिएटिविटी और अट्रैक्शन पावर होती है, जो उनके कंटेंट को जल्दी फेमस बना देती है. जानें आपकी डेट ऑफ बर्थ किस तरह का कंटेंट वायरल करा सकती है.
Numerology Social Media Success: पहले लोगों का सपना होता था कि एक अच्छी सी नौकरी मिल जाए या खुद का बिजनेस शुरू कर पाएं. लेकिन आजकल कई लोग सोशल मीडिया पर स्टार बनने का सपना देखते हैं. कुछ लोग रील्स के जरिए लाखों फॉलोअर्स कमा रहे हैं, तो कुछ यूट्यूब या इंस्टाग्राम वीडियो से. हालांकि, अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोगों में सामने वालों को प्रभावित करने की स्वाभाविक क्षमता होती है. माना जाता है कि वे अपनी बोलने की स्टाइल, कॉन्फिडेंस या पर्सनालिटी के कारण सोशल मीडिया पर जल्दी ही पहचान बना लेते हैं. जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं किन तारीखों में जन्मे लोग सोशल मीडिया पर फेसम होते हैं और फॉलोअर्स पाते हैं…

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. वे हमेशा सबसे अलग दिखना चाहते हैं. वे दूसरों की नकल करने के बजाय खुद नए चलन बनाना पसंद करते हैं. इन लोगों में सूर्य की वजह से नेतृत्व के गुण अधिक होते हैं. अगर वे अनोखे अंदाज में वीडियो बनाते हैं तो लोग उन्हें तुरंत पहचान लेते हैं.

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 माना जाता है और इस अंक के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं. इस मूलांक के जातक बहुत ही बुद्धिमानी और आत्मविश्वास से बोलते हैं. उनके शब्दों में आकर्षण होता है इसीलिए अगर वे प्रेरक वीडियो, शैक्षिक सामग्री या ज्ञानवर्धक वीडियो बनाते हैं, तो उनके जल्दी वायरल होने की संभावना रहती है. गुरु ग्रह की वजह से इनमें लोगों को प्रेरित करने की अपार शक्ति होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है और बुध ग्रह इस अंक का स्वामी हैं. बुध ग्रह को संचार और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है. इस मूलांक वाले लोग बहुत एक्टिव होते हैं. वे नई चीजें सीखने और दूसरों को बताने में माहिर होते हैं. अगर वे बिजनेस, फिटनेस, टेक्नोलॉजी या मजेदार वीडियो बनाते हैं तो उन्हें अच्छी पहचान मिलने का अवसर मिलेगा. वे आसानी से सभी के साथ घुलमिल जाते हैं.

जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है, इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र ग्रह की वजह से मूलांक 6 वालों में स्वाभाविक आकर्षण होता है. वे कैमरे के सामने बेहद आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं. वे फैशन, सौंदर्य, लाइफस्टाइल, मेकअप या फिल्म से संबंधित विषयों में जल्दी ही पॉपुलर हो जाते हैं. इनकी स्टाइल और प्रेजेंटेशन लोगों को प्रभावित करती है.


