प्रेमिका से खटपट, बचाएगी ये ट्रिक…मेष राशि में आज बनेगा रवि योग
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 7 July 2026 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के प्यार और रिश्तों में धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी. छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें, तभी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर के किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है. आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 7 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज रवि योग का प्रभाव रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. नए काम, निवेश और खरीददारी से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. नए कामों को शुरू करने के लिए शुभ संयोग है. धनलाभ के महत्वपूर्ण योग हैं. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा षष्ठ भाव में रोग, ऋण, शत्रु और सेवा भाव में गोचर करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी. सूर्य का प्रभाव आपके निर्णयों में स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगी. कुल मिला के आज का दिन मेहनत, अनुशासन और चुनौतियों पर विजय प्राप्त कराने वाला है.
कैसी रहेगी सेहत
मधुरता आएगी काम
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता होगी. छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. यदि आप उनकी भावनाओं को समझेंगे. अविवाहित लोगों के लिए जल्द ही कोई विवाह का निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक नहीं होगा. परिवार का सहयोग और समर्थन मिलेगा. घर के किसी सदस्य के सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है. बड़ों की सलाह भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा.
इस पर रखें नियंत्रण
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि को आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. पुराने ऋण चुकाने की दिशा में प्रगति हो सकती है. निवेश से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह से जांच करें. कार्य से जुड़ा अतिरिक्त लाभ मिलने के संकेत मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों को पुराने ग्राहक से अच्छा लाभ मिलने के संकेत मिल सकते हैं. सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं.
भगवान गणेश की करें ऐसे पूजा
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 6 और भाग्यांक 4 होगा. शुभ दिशा दक्षिण होगी. शुभ रंग हरा होगा. हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं. ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जी या मूंग का दाल दान करना. यह आपके लिए लाभदायक होगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


