वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा सोमवार? जानें नौकरी-लव लाइफ का पूरा हाल
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal:ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में मुश्किल भरा हो सकता है.आज आपका मन तनाव से भरा रहेगा और आपमें आत्म विश्वास की कमी भी देखने को मिलेगी.
Vrishabha Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 27 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात धनु राशि में संचरण कर रहे हैं, वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
मानसिक तनाव और यात्रा को लेकर सलाह
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में मुश्किल भरा हो सकता है. आज आपका मन तनाव से भरा रहेगा और आपमें आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलेगी. लेकिन आज आपकी मेहनत के कारण आपके बिगड़े काम जरूर बनेंगे. आज आप कहीं यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए जरूर टाल दें.
कारोबार में लाभ और नौकरी में बदलाव के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें धन का लाभ भी होगा. आज आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो आपके बिगड़े काम भी जरूर बनेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए बेहतर है. जो लोग स्टूडेंट हैं, आज उन्हें अपना पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर रखना होगा, तभी आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे.
म्यूचुअल फंड और सरकारी स्कीम में निवेश का मौका
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे म्यूचुअल फंड में हर महीने छोटा-छोटा इन्वेस्ट करेंगे तो यह छोटी-छोटी बचत आपके लिए भविष्य में बड़ा सहारा बनेगी. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
लव लाइफ में मिठास और पार्टनर के साथ वक्त
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज शानदार होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन भी खुशनुमा होगा. आज आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं.
शुभ रंग, शुभ अंक और शिवलिंग पूजा के उपाय
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि शिवलिंग पर दही अर्पित करेंगे तो इससे आपके काम जरूर बनेंगे. इसके साथ ही आपके वैवाहिक रिश्तों में भी सुधार होगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें


