लव लाइफ में फूटेगा रोमांस, बिजनेस में होगी धन वर्षा…मेष राशि आज करें ये काम

लव लाइफ में फूटेगा रोमांस, बिजनेस में होगी धन वर्षा…मेष राशि आज करें ये काम

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal Today 27 July : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. चंद्रमा सुख और मानसिक शांति के भाव में गोचर कर रहे हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज सूर्य आपके करियर भाव में प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे. मानसिक शांति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार की सहमति से विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal Today 27 July/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज उज्जवल रहेगा. रियल स्टेट, कृषि और शिक्षा से जुड़े बिजनेस में लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. सेहत पर विशेष ध्यान दें. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है. करण वणिज और पक्ष शुक्ल है. योग विश्कुम्भ है. आज सूर्योदय 5:39 पर और सूर्यास्त 7:14 पर होगा. चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12 बजे से लेकर 12:54 तक रहेगा. नया काम इस मुहूर्त में कर सकते हैं. राहुकाल 3:51 से लेकर 5:33 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया काम न करें. आज दिशा शूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि स्वामी मंगल आपको साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे, क्योंकि चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे. चंद्रमा सुख, माता, घर, वाहन और भूमि व मानसिक शांति के भाव में गोचर कर रहे हैं. सूर्य आपके करियर भाव में प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे, जबकि गुरु की दृष्टि महत्वपूर्ण निर्णयों में सफलता दिलाएगी.

संतान पक्ष से आएगी गुड न्यूज

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. अधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकता है. पेट और रक्तचाप से संबंधित लोगों को खान-पान में सावधानी रखने की आवश्यकता होगी. सुबह उठकर जरूर टहलें और योग और ध्यान जरूर करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार की सहमति से विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है. पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. माता का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा. घर में शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

इस बिजनेस में बंपर फायदा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भूमि, संपत्ति, वाहन से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकते हैं. पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी और करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारियों को पारिवारिक सहयोग से नए अवसर मिलेंगे. रियल एस्टेट, कृषि, शिक्षा, प्रशासन और सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा.

शिव को अर्पित करें बेलपत्र

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 4 और भाग्य अंक 7 होगा. शुभ रंग सफेद और शुभ दिशा उत्तर दिशा होगी. भगवान शिव को जल और दूध से अभिषेक करें. बेलपत्र अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें. किसी जरूरतमंद को चावल, दूध या सफेद वस्त्र का दान करने से आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed