मिथुन राशिफल: आज लक्ष्मी योग से मिलेगा धन, पर पहाड़ी रास्तों पर यात्रा से बचें
Last Updated:
Mithun Rashifal Today 27 July: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध गोचर काल में वक्री अवस्था में राहु के साथ विराजमान हैं. वैदिक ज्योतिष में बुध को मार्ग यानी रास्तों का कारक माना गया है. वक्री बुध और राहु के इस प्रभाव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह पहाड़ खिसकने से रास्ते बंद होने की आशंका है.
Mithun Rashifal Today 27 July: आज 27 जुलाई यानी सोमवार को ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है. आज शाम चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद 31 जुलाई को कुंभ और 2 अगस्त की दोपहर को मीन राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान शनि देव मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे जो करियर और लंबे समय के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए धैर्य बनाए रखने का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आज एक विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसकी प्रतीक मां लक्ष्मी हैं. इस योग के प्रभाव से आज के दिन कई जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है.
धार्मिक यात्राओं और कांवड़ यात्रा पर मंडरा सकता है संकट
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि वर्तमान में शुक्र और केतु आमने-सामने स्थित हैं, चंद्रमा नीच राशि में हैं और सूर्य कर्क राशि में रहकर अपने स्वामी के प्रभाव को कमजोर कर रहे हैं. इसके साथ ही मंगल और शुक्र की युति भी बनी हुई है. उन्होंने बताया कि ज्योतिष में शुक्र को यात्रा और बृहस्पति को धर्म का प्रतीक माना जाता है. ग्रहों के इस संयोजन के चलते इस समय चलने वाली धार्मिक यात्राओं, विशेषकर कांवड़ यात्रा या अन्य धार्मिक स्थलों की यात्राओं पर संकट, प्राकृतिक आपदा या दुर्घटनाओं के भारी आसार नजर आ रहे हैं, इसलिए मिथुन जातक अगर बाहर यात्रा पर जाते हैं तो सोच समझ कर और सावधानी पूर्वक ही यात्रा करें.
वक्री बुध और राहु का प्रभाव: पहाड़ी रास्तों में पैदा होगी रुकावट
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध गोचर काल में वक्री अवस्था में राहु के साथ विराजमान हैं. वैदिक ज्योतिष में बुध को मार्ग यानी रास्तों का कारक माना गया है. वक्री बुध और राहु के इस प्रभाव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह पहाड़ खिसकने से रास्ते बंद होने की आशंका है. मार्गों के अवरुद्ध होने से यातायात और यात्राएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं. अगर आप बाहर जा रहे हैं तो किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और रास्तों की स्थिति की जांच जरूर कर लें.
मूसलाधार बारिश का अलर्ट और मिथुन राशि पर असर
वर्तमान में बुध और शुक्र भी एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार, जब इन दोनों ग्रहों का ऐसा योग बनता है तो मूसलाधार बारिश की स्थिति उत्पन्न होती है. इसी वजह से मिथुन राशि के जातकों को आज अपने सभी काम बेहद सतर्कता और देखभाल के साथ करने की जरूरत है. इसके अलावा मिथुन जातकों को अपने निजी व पेशेवर रिश्तों के प्रति भी संवेदनशील रहना होगा, क्योंकि छोटी-सी बात पर भी आपसी वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है.
कन्या राशि को मिली शक्ति, मिथुन जातकों को निवेश से होगा भविष्य में लाभ
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नकारात्मक नहीं है क्योंकि आज मिथुन जातकों को लाभ भी मिल सकता है. उन्होंने बताया कि बुध ग्रह कन्या राशि को मजबूती प्रदान करते हुए उच्च के हो रहे हैं. ऐसे में अगर मिथुन राशि के लोग सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर काम करेंगे तो उनके सभी रुके हुए काम सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे क्योंकि आज लक्ष्मी जी का प्रतीक शुभ योग बन रहा है इसलिए मिथुन राशि वाले जातक आज पूरी सोच-समझ और योजना के साथ नया निवेश कर सकते हैं. यह निवेश भविष्य में उन्हें बहुत बेहतरीन रिटर्न और आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ और परिजनों के साथ ठीक व्यवहार रखें ताकि रिश्तों में मिठास रहे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें


