वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन गेमचेंजर! बस एक गुलाब चमकाएगा किस्मत, बढ़ेगा प्यार
Last Updated:
Today Vrishabh Rashifal: आज गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रेवती नक्षत्र और शोभन योग का एक बहुत ही खास संयोग बन रहा है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार, इस खास दिन चंद्रमा मीन से मेष राशि में जाने वाले हैं, जिसका सीधा असर वृषभ राशि के जातकों पर पड़ेगा. जानिए आज कौनसे उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रेवती नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में संचरण कर रहें हैं, वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के होते हैं. ऐसे लोगो पर अक्सर गुस्सा भी हावी नहीं होता है. वृषभ राशि वाले संगीत-नृत्य और ग्लैमर से जुड़े काम में काफी इंटरेस्ट रखते हैं. ये अपने वाणी के कारण लोगों को अपनी ओर प्रभावित भी कर लेते हैं.
बिजनेस में नए प्रयोग से होगा फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें आज वो अपने नए प्लानिंग पर काम भी शुरू कर सकते हैं. इससे आपको फायदा भी होगा. आज आप अपने व्यवसाय में नए प्रयोग भी कर सकेंगे. वहीं जो लोग नौकरी कर रहें है आज वो भी काम के दबाव को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे. आज आपको एकाग्र मन से काम करने की जरूरत है. आज परिस्तिथियां जैसी भी हो आपको आपके बॉस का सहयोग भी मिलेगा. वृषभ राशि वाले आज अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें.
म्युचुअल फंड में निवेश से बचें
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा निवेश करने से बचें. यही आपको निवेश करना है तो आज आप सरकारी स्कीम में ही पैसा निवेश करें. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.
पार्टनर को दें तोहफा
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर को चॉकलेट या गुलाब का फूल भी उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जो लोग शादीशुदा है आज वो किसी धार्मिक यात्रा पर जानें के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं.
हल्दी का लगाएं तिलक
आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप घर से बाहर जातें समय माथे पर हल्दी का तिलक जरूर लगाएं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


