रेवती नक्षत्र तय करेगा आपका नसीब, यहां निवेश दिलाएगा लाभ, जाने आज का मिथुन राशिफल 

रेवती नक्षत्र तय करेगा आपका नसीब, यहां निवेश दिलाएगा लाभ, जाने आज का मिथुन राशिफल 

Last Updated:

Today Mithun Rashifal: 11 जून का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई बड़े संकेत लेकर आएगा. आज एक तरफ जहां रेवती नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति जीवन में बदलाव के संकेत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ आज आपको रिश्तों और सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन सोच-समझकर फैसले लेने और खुद के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने का है.

Today Gemini Horoscope 11 June: आज गुरुवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज आकाश मंडल में बेहद खास रेवती नक्षत्र बन रहा है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि हिंदू ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में रेवती को सबसे अंतिम यानी 28वां नक्षत्र माना गया है, जो पूरी तरह से मीन राशि में आता है. रेवती का सीधा मतलब होता है धनवान या समृद्धि. यह नक्षत्र इंसान के जीवन में पोषण और आध्यात्मिक तरक्की का प्रतीक है. वैसे तो इस समय बृहस्पति देव अपनी उच्च राशि में चल रहे हैं जो मिथुन राशि वालों को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं, लेकिन आज के दिन ‘अतिगंड’ नाम का एक अशुभ योग भी बन रहा है, जिसका सीधा असर मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने वाला है.

मिथुन राशि वाले षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं
रेवती नक्षत्र के मालिक बुध ग्रह हैं, जिन्हें ज्योतिष में रणनीतिक या षड्यंत्रकारी ग्रह भी माना जाता है. इस समय बुध अपनी ही राशि में इसी रूप में बैठे हैं. यही वजह है कि आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है और वे जाने-अनजाने किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. इसके अलावा, आज के दिन आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां भी घेर सकती हैं. खास तौर पर एलर्जी, सर्दी-जुकाम या बुखार की शिकायत हो सकती है, इसलिए आज अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें.

अहंकार बिगाड़ सकता है बात, रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट
मिथुन राशि वाले को आज आपको अपनी वाणी और स्वभाव पर भी थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आपके भीतर का अहंकार किसी छोटी सी बात का बतंगड़ बना सकता है, जिससे आपके बने-बनाए रिश्तों में खटास आ सकती है. हालांकि, रेवती नक्षत्र आपके भीतर एक बड़ा बदलाव भी ला सकता है. मिथुन राशि के लोग चाहें तो इस समय अपनी इच्छाशक्ति से अपनी कमियों और नकारात्मक चीजों को अच्छाई में बदल सकते हैं.

नेगेटिविटी से बचने का उपाय
अगर आपके मन में बहुत ज्यादा नकारात्मक विचार आते हैं या रात को सोते समय डरावने और बुरे सपने परेशान करते हैं, तो ज्योतिषाचार्य संजय ने मिथुन राशि वालों के लिए एक बहुत ही सरल उपाय बताया है. आप रोज रात को सोते समय अपने सिरहाने के पास किसी बर्तन में थोड़ा सा पानी भरकर रख लें. सुबह उठने के बाद उस पानी को घर के किसी पौधे के गमले में डाल दें. ज्योतिष में गमले को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है. जैसे ही आप यह पानी गमले में डालेंगे, आपके जीवन की सारी नकारात्मकता धीरे-धीरे सकारात्मक ऊर्जा में बदलने लगेगी.

जमीन-जायदाद में निवेश के लिए सबसे उत्तम समय
अंक ज्योतिष के हिसाब से देखें तो आज 11 तारीख है और 11 नंबर को चंद्रमा का नंबर माना जाता है. इस वजह से आज मिथुन राशि के जातकों को जीवन में सही रास्ता दिखाने वाला कोई गुरु या मार्गदर्शक मिल सकता है, जो आपको जिंदगी जीने का नया नजरिया देगा. इसके अलावा, जो लोग लंबे समय से जमीन, मकान या दुकान खरीदने का मन बना रहे थे, उनके लिए निवेश करने का यह बिल्कुल सही समय है. आज प्रॉपर्टी में पैसा लगाना आपके लिए भविष्य में बड़ा मुनाफा लेकर आएगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed