तुला राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे गणेश जी, रुके काम होंगे पूरे, धन लाभ के योग

तुला राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे गणेश जी, रुके काम होंगे पूरे, धन लाभ के योग

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifa 29 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और कार्यक्षेत्र में स्थिरता लेकर आया है. चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर-परिवार, संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं, जबकि प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. भगवान गणेश को 21 दुर्वा अर्पित कर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी माना गया है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 29 जुलाई यानी आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन लेकर आया है. चंद्रमा आज पूर्ण रूप से आपके चतुर्थ भाव यानी मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में चतुर्थ भाव सुख, शांति, माता, घर, वाहन, भूमि और संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में आज का दिन घरेलू जीवन, पारिवारिक सुख और कार्यक्षेत्र में स्थिरता प्रदान करने वाला रहेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार करियर और व्यापार के लिहाज से आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. विशेष रूप से प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, भवन निर्माण, कंस्ट्रक्शन, इंटीरियर या भूमि से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं. यदि आप किसी जमीन, मकान या वाहन से संबंधित योजना पर काम कर रहे हैं तो उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है.

रुके हुए कार्य पूरे होंगे

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा. कार्यस्थल पर आपका ध्यान अपने काम को व्यवस्थित करने और रूके हुए कार्यों को पूरा करने पर रहेगा. आज कागजी कार्य, दस्तावेजों से जुड़े काम, सरकारी फाइलें या आवश्यक औपचारिकताएं अपेक्षाकृत आसानी से पूरी हो सकती है. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलने की संभावना है.

परिवार के साथ समय बिताने का मिलेगा मौका

स्वास्थ और रिश्तों की बात करे तो आज आपका मन पहले की अपेक्षा अधिक शांत और संतुलित रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और भावनात्मक रूप से भी आप स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. विशेष रूप से आज माता जी के साथ समय बिताना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना आपके लिए मानसिक सुकून और आत्मविश्वास का कारण बनेगा.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज बुधवार का पावन दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित होता है. इसलिए  तुला राशि के जातक आज भगवान गणेश को 21 दुर्वा घास अर्पित करें. साथ ही ओम गन गणपतए नमः का जाप करें. यह उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed