वृश्चिक से निकलकर धनु में चंद्रमा का गोचर,इन जातकों के खुलेंगे किस्मत के द्वार
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 01 june 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं.
जमुई: आज यानी 01 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए संभावनाओं से भरा रहने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने वाला है. जिसका लाभ धनु राशि के जातकों को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा का यह गोचर धनु राशि के प्रथम भाव में होने जा रहा है. जिसका सीधा प्रभाव धनु राशि के जातकों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ हो सकती है. लंबे समय से मन में चल रही उलझनों में कमी महसूस होगी. लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर बनेगी. आपकी बातों का प्रभाव भी बढ़ेगा. सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देखने को मिल सकती है.
आज कई बातों में जीवन में मिलेगी स्पष्टता
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थे, उसमें आपको आज स्पष्टता मिल सकती है. लेकिन धनु राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में भी यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर आ रही बाधाओं से राहत मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलने की संभावना है. आज आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं. हालांकि आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. खर्चों में वृद्धि होने से बजट पर दबाव महसूस हो सकता है. इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी भी प्रकार के निवेश या लेनदेन से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.
प्रेम संबंधों में आज आएगी मधुरता
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अविवाहित जातकों के लिए भी कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है. चंद्रमा का प्रभाव आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा, जिससे लोग आपकी ओर सहज रूप से आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. ध्यान, पूजा-पाठ और साधना से मानसिक शांति प्राप्त होगी. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज भगवान भोलेनाथ की पूजा एवं जलाभिषेक करने से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग केसरिया और जबकि शुभ अंक 3 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


