वृश्चिक: आज भूलकर भी न करें ये 3 काम, मीठी बातों में आकर हो सकती है धनहानि

वृश्चिक: आज भूलकर भी न करें ये 3 काम, मीठी बातों में आकर हो सकती है धनहानि

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 17 may 2026: वृश्चिक राशि वाले आज सावधान रहें. आज अनजान लोगों के वादों पर भरोसा न करें. आर्थिक नुकसान से बचने के लिए धन के लेन-देन और बड़े निवेश से दूरी बनाएं. अपनी गुप्त योजनाएं किसी से शेयर न करें. लकी रंग सफेद और शुभ अंक 2 है.

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सतर्क और सजग रहने का संकेत दे रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज आपके आस-पास के लोग या कोई करीबी व्यक्ति आपकी धैर्य और क्षमता की परीक्षा लेने की कोशिश कर सकता है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के मुताबिक आज के दिन आपको हर मुस्कुराते चेहरे पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा. जरूरी नहीं है कि जो व्यक्ति आपके सामने सकारात्मक दिख रहा है. वह वास्तव में आपके पक्ष में ही हो. इसलिए अपनी आंतरिक समझ को जागृत रखें और किसी भी बहकावे में आने से बचें.

सुबह के वादों और मीठी बातों से दूरी बनाएं
सुबह की शुरुआत में आपको किसी व्यक्ति से बेहद मीठी बात सुनने को मिल सकती है या कोई बड़ा लोकलुभावन वादा मिल सकता है. ऐसे में आपका मन तुरंत उस पर भरोसा करने और भावुक होने के लिए प्रेरित होगा. लेकिन आज का मूल मंत्र यही है कि भरोसा धीरे करें और समझ जल्दी रखें. कार्यक्षेत्र और पेशेवर जीवन की बात करें तो आज आपको अपने आगामी प्लान, गुप्त रणनीतियां या व्यावसायिक योजनाएं हर किसी के साथ साझा करने से साफ बचना चाहिए. आज आप जितना शांत रहकर और बिना ढिंढोरा पीटे अपने काम को अंजाम देंगे. उतना ही अधिक मुनाफे और सफलता में रहेंगे.

आर्थिक मामलों और लेन-देन में बरतें सावधानी
धन और निवेश के मामलों में आज का दिन विशेष रूप से संभलकर चलने का है. किसी के भी बहकावे में आकर या किसी के भारी दबाव में आकर बड़ा पूंजी निवेश न करें. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे का कहना है कि आज किसी को भी धन उधार देने से बचें, क्योंकि आज दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना काफी कम है. व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों की बात करें तो आज करीबियों से उम्मीदें थोड़ी कम ही रखें. जब आप दूसरों से अपेक्षाएं सीमित रखेंगे, तो आपका मन शांत रहेगा और किसी भी तरह के मानसिक तनाव या निराशा से आप खुद को पूरी तरह सुरक्षित रख पाएंगे.

नकारात्मकता दूर करने का अचूक और विशेष उपाय
आज के दिन को भाग्यशाली और सकारात्मक बनाने के लिए कुछ विशेष ज्योतिषीय संकेत और उपाय दिए गए हैं. आज के लिए आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद है. दिनभर की नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से बचने के लिए एक अचूक उपाय अवश्य करें. सुबह के समय एक साबुत लौंग अपने पास सुरक्षित रख लें. पूरे दिन उसे अपने साथ ही रहने दें. इसके बाद शाम के समय उस लौंग को किसी साफ बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. यह छोटा सा उपाय आपके आस-पास की नकारात्मकता को सोख लेगा और आपकी समझदारी आज आपको किसी भी बड़े नुकसान से बचा लेगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed