रुद्राभिषेक भगवान शिवजी का अभिषेक है, जानें इसके लाभ, महत्व और सही विधि! महाशिवरात्रि पर मिलेगा अनंत फल

रुद्राभिषेक भगवान शिवजी का अभिषेक है, जानें इसके लाभ, महत्व और सही विधि! महाशिवरात्रि पर मिलेगा अनंत फल

Last Updated:

Maha Shivratri 2025 : रुद्राभिषेक शिवलिंग पर रुद्र मंत्रों से अभिषेक है, जो शिव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ तरीका है. त्रियोदशी, प्रदोष और सोमवार को करना कल्याणकारी है. रुद्राभिषेक से सभी दुःखों का नाश होता है. …और पढ़ें

शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं.

हाइलाइट्स

  • रुद्राभिषेक शिव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ तरीका है.
  • त्रियोदशी, प्रदोष और सोमवार को रुद्राभिषेक कल्याणकारी है.
  • रुद्राभिषेक से सभी दुःखों का नाश होता है.

रुद्राभिषेक क्या है : अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है – स्नान करना अथवा कराना. रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना. यह पवित्र-स्नान रुद्ररूप शिव को कराया जाता है. वर्तमान समय में अभिषेक रुद्राभिषेक के रुप में ही विश्रुत है. अभिषेक के कई रूप तथा प्रकार होते हैं. शिव जी को प्रसंन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है रुद्राभिषेक करना अथवा श्रेष्ठ ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा कराना. वैसे भी अपनी जटा में गंगा को धारण करने से भगवान शिव को जलधाराप्रिय माना गया है.

सर्वदोष नाश के लिये रुद्राभिषेक विधि : रुद्राभिषेक अर्थात रूद्र का अभिषेक करना यानि कि शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करना. जैसा की वेदों में वर्णित है शिव और रुद्र परस्पर एक दूसरे के पर्यायवाची हैं. शिव को ही रुद्र कहा जाता है. क्योंकि- रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानि की भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं. हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं. रुद्राभिषेक करना शिव आराधना का सर्वश्रेष्ठ तरीका माना गया है. रूद्र शिव जी का ही एक स्वरूप हैं. रुद्राभिषेक मंत्रों का वर्णन ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में भी किया गया है. शास्त्र और वेदों में वर्णित हैं की शिव जी का अभिषेक करना परम कल्याणकारी है.

Maha Shivratri 2025: ब्रह्मा-विष्णु विवाद में हुआ काल भैरव का अवतार ! जानें कैसे काशी के अधिपति बने काल भैरव

किस दिन करें रुद्राभिषेक : वैसे तो रुद्राभिषेक किसी भी दिन किया जा सकता है परन्तु त्रियोदशी तिथि,प्रदोष काल और सोमवार को इसको करना परम कल्याण कारी है. श्रावण मास,महा शिवरात्रि में किसी भी दिन किया गया रुद्राभिषेक अद्भुत व् शीघ्र फल प्रदान करने वाला होता है.

रुद्राभिषेक क्यों किया जाता हैं : रुद्राष्टाध्यायी के अनुसार शिव ही रूद्र हैं और रुद्र ही शिव है. रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: अर्थात रूद्र रूप में प्रतिष्ठित शिव हमारे सभी दु:खों को शीघ्र ही समाप्त कर देते हैं. वस्तुतः जो दुःख हम भोगते है उसका कारण हम सब स्वयं ही है हमारे द्वारा जाने अनजाने में किये गए प्रकृति विरुद्ध आचरण के परिणाम स्वरूप ही हम दुःख भोगते हैं.

रुद्राभिषेक का आरम्भ कैसे हुआ ?

प्रचलित कथा के अनुसार भगवान विष्णु की नाभि से उत्पन्न कमल से ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई. ब्रह्माजी जबअपने जन्म का कारण जानने के लिए भगवान विष्णु के पास पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्मा की उत्पत्ति का रहस्य बताया और यह भी कहा कि मेरे कारण ही आपकी उत्पत्ति हुई है. परन्तु ब्रह्माजी यह मानने के लिए तैयार नहीं हुए और दोनों में भयंकर युद्ध हुआ. इस युद्ध से नाराज भगवान रुद्र लिंग रूप में प्रकट हुए. इस लिंग का आदि अन्त जब ब्रह्मा और विष्णु को कहीं पता नहीं चला तो हार मान लिया और लिंग का अभिषेक किया, जिससे भगवान प्रसन्न हुए. कहा जाता है कि यहीं से रुद्राभिषेक का आरम्भ हुआ.

Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा

एक अन्य कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव सपरिवार वृषभ पर बैठकर विहार कर रहे थे. उसी समय माता पार्वती ने मर्त्यलोक में रुद्राभिषेक कर्म में प्रवृत्त लोगो को देखा तो भगवान शिव से जिज्ञासा कि की हे नाथ मर्त्यलोक में इस इस तरह आपकी पूजा क्यों की जाती है? तथा इसका फल क्या है? भगवान शिव ने कहा – हे प्रिये! जो मनुष्य शीघ्र ही अपनी कामना पूर्ण करना चाहता है वह आशुतोषस्वरूप मेरा विविध द्रव्यों से विविध फल की प्राप्ति हेतु अभिषेक करता है. जो मनुष्य शुक्लयजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी से अभिषेक करता है उसे मैं प्रसन्न होकर शीघ्र मनोवांछित फल प्रदान करता हूँ. जो व्यक्ति जिस कामना की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक करता है वह उसी प्रकार के द्रव्यों का प्रयोग करता है अर्थात यदि कोई वाहन प्राप्त करने की इच्छा से रुद्राभिषेक करता है तो उसे दही से अभिषेक करना चाहिए यदि कोई रोग दुःख से छुटकारा पाना चाहता है तो उसे कुशा के जल से अभिषेक करना या कराना चाहिए.

homeastro

रुद्राभिषेक भगवान शिवजी का अभिषेक है, जानें इसके लाभ, महत्व और सही विधि!

Source link

Previous post

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का क्या है महत्व, जानें रात्रि पूजा का मुहूर्त और विधि

Next post

संतान प्राप्ति, ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए इस तरह करें महादेव का अभिषेक, मिलेगा शुभ समाचार!

You May Have Missed