रसोई में भूलकर भी न करें यह गलती, वरना छिन सकती है सुख-शांति, ज्योतिषी से जानिए वास्तु टिप्स
Last Updated:
Vastu tips: व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति वास्तु के नियमों का पालन करें, तो जीवन में किसी प्रकार कोई कमी नहीं रहेगी. ऐसी स्थिति में रसोई में वास्तु के नियमों का अगर आप पालन करते हैं. तो जीवन में सुख शांति बनी रहेगी.
मानव जीवन में रसोई घर किसी भी परिवार के लिए बहुत ही खास जगह मानी जाती है. वास्तु के अनुसार रसोई घर में माता अन्नपूर्णा और माता लक्ष्मी का वास भी माना जाता है. अगर रसोई सही तरीके में रखी जाए तो घर में सुख समृद्धि की वृद्धि भी होती है .

इसके अलावा अगर रसोई को सही तरीके से रख रहे हैं. उसके सामान को वास्तु के नियम अनुसार सही दिशा में रख रहे हैं.तो कभी भी कोई कमी नहीं रहेगी. लेकिन अगर आप रसोई में कुछ गलतियां कर रहे हैं.तो इससे घर में परेशानी और आर्थिक तंगी की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. ऐसी स्थिति में भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. और वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वास्तु के अनुसार अगर आप रसोई में खाना बनाने के बाद साफ नहीं कर रहे हैं, तो भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. किचन को लंबे समय तक गंदगी में नहीं रखना चाहिए. वरना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. इसका सीधा असर घर की खुशहाली पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्सर आपने देखा होगा कि रसोई घर में लोग जूठा बर्तन भी रख देते हैं और वह बर्तन वैसे का वैसा कई घंटा बना रहता है. ऐसी स्थिति में वास्तु दोष का खतरा और अधिक बढ़ जाता है. जिससे घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है. ऐसी स्थिति में भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए.

इसके साथ ही कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने किचन अथवा रसोई में बासी अथवा खराब खाना रख देते हैं. बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना चाहिए. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा भी नाराज होती है. इसके अलावा रसोई घर में टूटे बर्तन को ही नहीं रखा जाता है इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है.

रसोई घर को हमेशा साफ और व्यवस्थित ही रखना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है. किचन में सिर्फ काम आने वाली चीजों को ही रखना चाहिए. फालतू की समान जो इस्तेमाल में नहीं है उसे हटा देना चाहिए.

इसके अलावा वास्तुशास्त्र के रसोई घर के लिए हमेशा दिशा का सही चयन करना चाहिए रसोई घर को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है ऐसी स्थिति में अगर अपनी रसोई घर में में वास्तु के अनुसार नियमों का पालन करते हैं तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलता है.


