मेष राशि का आज संतान की उपलब्धि से खुश रहेगा मन, साथी को समय कम दे पाएंगे
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 July 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा की वजह से व्यापार और सार्वजनिक जीवन में सफलता के योग बनेंगे. सूर्य का प्रभाव नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 12:27 मिनट से लेकर 2:10 मिनट दोपहर तक रहेगा. नौकरी और करियर में के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा. पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या सम्मान मिलने का योग है. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा. यह रुके हुए काम पूरे होने का योग है. नौकरी और करियर में नए अवसर मिलेंगे. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगा. छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि नवमी है. नक्षत्र स्वाति है. करण बालव है. पक्ष शुक्ल है. योग साध्य है. आज सूर्योदय 5:36 मिनट पर और सूर्यास्त 7:18 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. अशुभ समय राहुकाल 12:27 मिनट से लेकर 2:10 मिनट दोपहर तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मंगल आपको ऊर्जा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर करेंगे. चंद्रमा कर्म, करियर, पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान के भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे नौकरी, व्यापार और सार्वजनिक जीवन में सफलता के योग बनेंगे. सूर्य का प्रभाव नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा और गुरु का प्रभाव आपके वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों का सहयोग दिलाएगा.
नए पार्टनर से परिचय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी. कार्य की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकता है. गर्दन, कंधे या पीठ में हल्का दर्द हो सकता है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. सुबह उठकर अगर 20 मिनट टहलें तो आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होगा. आज प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. कार्य में व्यस्तता के कारण साथी को समय कम दे पाएंगे, इसलिए संवाद बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अविवाहित जातकों को भी कार्यस्थल पर किसी नए व्यक्ति से परिचय हो सकता है. परिवार का सहयोग बना रहेगा. माता-पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा.
कैसा चलेगा व्यवसाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है. व्यापार में नए अनुबंध और लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय के निवेश की योजना बनाई जा सकती है. नौकरी और करियर में के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा. पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या सम्मान मिलने का योग है. व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं. राजनीति, प्रशासन, कानून, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, शिक्षा और प्रबंधन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे.
सूर्यदेव की करें आराधना
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज शुभ अंक 10 और भाग्यांक 1 होगा. शुभ रंग सुनहरा होगा. शुभ दिशा दक्षिण होगी. आज भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. ॐ आदित्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


