कर्क राशि वाले आज रहें सतर्क, भूलकर भी ना करें ये काम, वरना आ सकती है समस्या
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज यानि बुधवार का दिन कुछ अलग होने वाला है. छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है. ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 22 जुलाई 2026, बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और दिनभर सांध्य योग का प्रभाव रहेगा, जबकि स्वाति नक्षत्र और बालव करण का संयोग भी रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में नए और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से आपके मन में अस्थिरता और भ्रम की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है. ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.
लव लाइफ कैसा रहेगा?
कर्क राशि के प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आज किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है. बिना पूरी बात सुने कोई निष्कर्ष निकालना रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ शांतिपूर्ण संवाद बनाए रखना चाहिए. यदि आप किसी को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा. आज शाम के समय आप खुश रहेंगे.
नौकरी और करियर
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन ऑफिस पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको आज मिल सकती हैं. आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचें. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है. साथ ही जल्द ही बेहतर अवसर मिलने के संकेत बन रहे हैं.
पुराने ग्राहकों को मिलेगा लाभ
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज बड़े निवेश या नई साझेदारी से बचना उचित रहेगा. आज बाजार की स्थिति को समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें. पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी. उधार देने या लेने से बचें और सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें. धैर्य के साथ किया गया कार्य भविष्य में लाभ देगा.
छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आज आपका मन बार-बार भटक सकता है, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को समय का सही मैनेजमेंट करना होगा. नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. शिक्षकों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होगी. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. हालांकि, आपकी समझदारी और शांत स्वभाव से कई समस्याएं आसानी से सुलझ जाएंगी. आज स्वयं के स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर भी ध्यान दें. योग, ध्यान या कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
स्वास्थ पर क्या प्रभाव?
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपको मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम करें और खानपान में लापरवाही न बरतें. वहीं अधिक चिंता करने से बचें और दिनचर्या में हल्का व्यायाम या ध्यान शामिल करें. इससे मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार पूजन करना शुभ रहेगा. आज गणेश भगवान का पूजन करें और उन्हें दुर्वा अर्पित करें.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


