सिंह राशि वालों के रुके काम बनेंगे, नौकरी में तरक्की, कारोबार में मुनाफा! आज बेहद खास दिन

सिंह राशि वालों के रुके काम बनेंगे, नौकरी में तरक्की, कारोबार में मुनाफा! आज बेहद खास दिन

Last Updated:

23 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज विशाखा नक्षत्र में कर्क राशि उदित हो रही है और ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. मंगल अपनी विशेष स्थिति में रहकर लाभ देने का काम करेगा. इसका प्रभाव सिंह राशि के लोगों के जीवन के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है.

Aaj Ka Singh Rashifal 23 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार गुरुवार 23 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आज विशाखा नक्षत्र में कर्क राशि उदित हो रही है और ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. मंगल अपनी विशेष स्थिति में रहकर लाभ देने का काम करेगा. इसका प्रभाव सिंह राशि के लोगों के जीवन के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
आज का दिन व्यापार करने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. यदि पिछले कुछ समय से कारोबार में मंदी या रुकावट का सामना करना पड़ रहा था, तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. लंबे समय से रुका हुआ स्टॉक बिकने लगेगा और ग्राहकों की संख्या भी बढ़ सकती है. खासकर महिलाओं से जुड़े उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, फैशन और विलासिता की वस्तुओं का कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है. लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा. कुछ लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह महसूस होगा. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिल सकती है. हालांकि मौसम को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. ग्रहों के प्रभाव के कारण कुछ लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

पारिवारिक जीवन एवं प्रेम संबंध 
घर-परिवार का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ का आयोजन होने की संभावना है, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. परिजनों के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं और आपसी सामंजस्य बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. खासतौर पर सूर्यास्त के बाद का समय प्रेमी जोड़ों के लिए अधिक अनुकूल माना गया है.

आज इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज अंक 4 सबसे अधिक शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. आज चंद्रमा की पूजा करना शुभ फलदायी रहेगा. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखे.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed