जिस काम में हाथ लगाएंगे, मिलेगी सफलता…वृषभ राशि में आज ऐसा योग

जिस काम में हाथ लगाएंगे, मिलेगी सफलता…वृषभ राशि में आज ऐसा योग

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 July 2026 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है. स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि वृषभ राशि वाले आज अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें. आज आपको हर परिस्थितियों में परिवार का सहयोग मिलेगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमे सफलता जरूर मिलेगी. लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 22 July 2026/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बेहतरीन होगा. वृषभ राशि वाले आज अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें. आज आपको हर परिस्थितियों में परिवार का सहयोग मिलेगा. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं.

व्यवसाय में वृद्धि के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपको मेहनत और काबिलियत के दम पर प्रमोशन मिल सकता है. बॉस की बातों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें. जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो सरकारी स्कीम में पैसा लगा सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.

प्रपोज करने से बनेगी बात
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. जो लोग सिंगल हैं, आज वे जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं. जिनके पहले से पार्टनर हैं, आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी.

गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा आराधना जरूर करें. इससे आपके वैवाहिक रिश्तों में सुधार होगा और जीवन के संकट भी दूर होंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed