मीन राशि वालों को पैतृक संपत्ति में होगा लाभ, व्यापार में मिलेगी नई जिम्मेदारी
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 23 July 2026: आज (गुरुवार) मीन राशि के जातकों के व्यापार क्षेत्र में रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. आपका जो धन फंसा हुआ है और डूबने की कगार पर पहुंच गया है, थोड़ी सी कोशिश पर उसकी प्राप्ति हो सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा अगर कोई मामला चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में हो सकता है.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए 23 जुलाई 2026 गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज के दिन एक विशेष योग बनने की वजह से पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की प्राप्ति होगी. व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी. स्वास्थ्य से जुड़ी कोई राहत की खबर आ सकती है. आज के दिन विष्णु मंदिर जाकर श्री हरि नारायण को प्रणाम कर प्रार्थना करें. आपके सारे मनोरथ पूर्ण होंगे. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि गुरुवार के दिन मीन राशि के जातकों का भाग्य अंक 7 है और शुभ अंक 5 है. व्यापार और प्रॉपर्टी से संबंधित किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो भाग्य अंक से शुरू करना चाहिए. वहीं अगर कोई धार्मिक कार्य जैसे शुभ कार्य कर रहे हैं, तो उसे शुभ अंक के साथ करना चाहिए. आज शुभ रंग नीला और सफेद है.
व्यापार राशिफल
आज मीन राशि के जातकों के व्यापार क्षेत्र में रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. आपका जो धन फंसा हुआ है और डूबने की कगार पर पहुंच गया है, थोड़े से प्रयास करने पर उसकी प्राप्ति हो सकती है. कोर्ट-कचहरी से संबंधित अगर कोई मामला चल रहा है, तो उसका निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है.
शिक्षा और करियर राशिफल
शिक्षा और करियर को लेकर आज का दिन अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को अपने स्टाफ का सहयोग मिलेगा. मीन राशि के ऐसे जातक जिनका मन स्थिर नहीं रह रहा है, मन विचलित रहता है, बार-बार की असफलताओं से टूट रहे हैं, सही निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो थोड़े से प्रयास और सुकर्मा योग की वजह से रिजल्ट पॉजिटिव हो जाएगा. आज आप जो भी करना चाहते हैं, उसे अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें.
लव लाइफ राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज लव लाइफ भी अच्छी रहेगी. नाराज पार्टनर मान जाएगा. पति-पत्नी के बीच जो अनबन चल रही है, वह समाप्त हो जाएगी. संबंध मधुर होंगे लेकिन अगर आप चाहते हैं कि पार्टनर से झगड़ा न हो, जीवन अच्छे से व्यतीत हो, संबंध मधुर बने रहें, तो इसके लिए आज पति अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर अवश्य भरे. इसकी वजह से प्रेम बढ़ेगा. वहीं पत्नी से अपने आप को तिलक लगवाएं. इसके बाद ही बाहर जाएं. ऐसा करने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.
आज का उपाय
आज एक कोई सा भी एक फल ले लीजिए. उसके चार टुकड़े कीजिए. इन चारों टुकड़ों को पीपल या आंवला के पेड़ के नीचे चारों दिशाओं में रख दीजिए. वृक्ष को प्रणाम कर अपनी मनोकामना बता दीजिए. आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


