तुला राशि वालों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले, धन लाभ के प्रबल योग

तुला राशि वालों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले, धन लाभ के प्रबल योग

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 23 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, आर्थिक प्रगति और नई संभावनाएं लेकर आया है. दिनभर चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रथम भाव में रहेंगे, जिससे आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी. शाम 7 बजे के बाद चंद्रमा द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे धन, बचत और परिवार से जुड़े मामलों में शुभ संकेत मिलेंगे. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज नई जिम्मेदारियां मिलने और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. निवेश और भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर विचार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार में मधुरता बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा कर चने की दाल व गुड़ अर्पित करना शुभ माना गया है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के जातकों के लिए 23 जुलाई यानी आज का दिन आत्मविश्वास, ऊर्जा और आर्थिक प्रगति के लिहाज से काफी अनुकूल रहने वाला है. आज दिन के अधिकांश समय शाम को 7 बजे तक चंद्रमा आपकी ही राशि यानी तुला राशि में प्रथम भाव में विराजमान रहेंगे. इसके बाद वृश्चिक राशि आपके द्वितीय भाव के भाव में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में यह भाव धन ,वानी और कुटुंब का होता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज दिन में आपका पूरा फोकस और ऊर्जा अपने महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने पर रहेगा. आपकी लीडरशिप और आत्मविश्वास चरम पर होगा. यदि आप किसी नई जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है.

शाम 7 बजे के बाद बदलाव देखने को मिलेंगे

आज शाम 7 बजे के बाद चंद्रमा के द्वितीय भाव में प्रवेश करते ही तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. निवेश, बचत और भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर विचार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. रुका हुआ धन मिलने या आय के नए स्रोत बनने के संकेत भी मिल सकते हैं. हालांकि किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा.

आपसी प्रेम में होंगे प्रगाढ़

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप खुद को ऊर्जावान, सक्रिय और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. आपकी मीठी और प्रभावशाली वाणी घर-परिवार में सुखद वातावरण बनाए रखेगी और आपसी प्रेम को मजबूत करेगी.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज गुरुवार का दिन है जो भगवान विष्णु को समर्पित है. इसलिए तुला राशि के जातक आज लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर चने की दाल और गुड़ अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भाग्य में वृद्धि होती है, आर्थिक समृद्धि के मार्ग खुलते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed