मिथुन राशिवालों की लव लाइफ में वाणी पर रखें काबू, नौकरी में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Last Updated:
Mithun Rashi 19 July 2026: ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज के दिन आपकी लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. गुप्त नवरात्रि के इस पावन समय में मिथुन राशि के जातकों को अपनी जुबान पर विशेष काबू रखने के लिए कहा है. किसी से भी बहसबाजी या अनर्गल वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा बने-बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं .
Mithun Rashi 19 July 2026: आज 19 जुलाई यानी रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद खास और मिलाजुला रहने वाला है. आज के दिन आकाश मंडल में ‘पारिघ योग’ का शुभ निर्माण हो रहा है, साथ ही पावन गुप्त नवरात्रि का समय भी चल रहा है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, मिथुन राशि के जातक यदि इस समय अपनी जिंदगी की बड़ी से बड़ी बलाओं और संकटों को दूर करना चाहते हैं, तो उन्हें मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए. इस समय बृहस्पति (गुरु) उच्च भाव में गोचर कर रहे हैं, जो करियर और कौशल विकास के लिए एक स्वर्णिम संकेत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजय से कि आज मिथुन राशि वालों को किन उपायों से सफलता मिलेगी और किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.
कार्यक्षेत्र में गुरु का मार्गदर्शन दिलाएगा बड़ी सफलता
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए एक नई सीख लेकर आने वाला है. इस समय बृहस्पति उच्च भाव में हैं, जो आपके करियर के लिए बेहद शुभ संकेत हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप अपने व्यापार या नौकरी में किसी नई तकनीक को सीखना चाहते हैं या कार्यक्षेत्र में कुशलता हासिल करना चाहते हैं, तो आपको किसी अनुभवी गुरु या बड़े व्यक्ति के मार्गदर्शन की जरूरत होगी. उनकी सलाह आपके लिए मील का पत्थर साबित होगी. साझेदारी के कामों में सूझबूझ से लिया गया फैसला आपको बड़ा मुनाफा दिला सकता है.
वाणी पर रखें नियंत्रण, बढ़ेगा प्रेम
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज के दिन आपकी लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. गुप्त नवरात्रि के इस पावन समय में मिथुन राशि के जातकों को अपनी जुबान पर विशेष काबू रखने के लिए कहा गया है. किसी से भी बहसबाजी या अनर्गल वाद-विवाद करने से बचें, अन्यथा बने-बनाए रिश्ते बिगड़ सकते हैं. शांति और मौन धारण करना आज आपके लिए सबसे उत्तम उपाय है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी देवी मंदिर में जाकर दर्शन करते हैं और माता को फूल अर्पित करते हैं, तो इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा, जिससे आपके जीवन में धन, लग्जरी और स्त्री सुख में वृद्धि होगी.
खान-पान में अनुशासन और नियमों का पालन है जरूरी
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि गुप्त नवरात्रि के दौरान मिथुन राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए रात्रि के समय भोजन करने से बचना चाहिए. अगर संभव हो तो दिन में कुछ समय नंगे पैर चलें या रात के समय नंगे पैर मंदिर दर्शन के लिए जाएं. ऐसा करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. अगर आप किसी पुरानी या लंबी बीमारी से ग्रसित हैं, तो इस दौरान की गई माता की पूजा और आध्यात्मिक शक्तियां आपको उस बीमारी के झंझट से मुक्ति दिला सकती हैं.
तंत्र-मंत्र और यंत्र के विशेष उपायों से मिलेगी मुक्ति
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अगर मिथुन राशि के जातक पिछले कुछ समय से किसी अदालती मामले, मुकदमे या झूठे आरोपों का सामना कर रहे हैं, तो गुप्त नवरात्रि का यह समय उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन दिनों में किए गए विशेष उपाय आपके पिछले जन्मों के श्रापों और मौजूदा संकटों को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं. अगर आप कोई विशेष तंत्र विधि-विधान या अनुष्ठान करना चाहते हैं, तो उसे किसी योग्य गुरु के सानिध्य में रहकर ही पूरा करें. इसके अलावा संकटों से मुक्ति पाने के लिए आप किसी विद्वान से विशेष यंत्र भी बनवाकर धारण कर सकते हैं.
गायत्री मंत्र का जाप और माता का समर्पण बदलेगा भाग्य
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज पारिघ योग और गुप्त नवरात्रि के पावन संयोग में मिथुन राशि वालों को अपनी आंतरिक शांति पर ध्यान देना चाहिए. आज के दिन गायत्री मंत्र का नियमित जाप करना आपके मानसिक तनाव को दूर करेगा और आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा. देवी मंदिर में जाकर नारियल और फूल अर्पित करना न भूलें. नारियल अर्पित करने का अर्थ है माता के चरणों में खुद को पूरी तरह समर्पित कर देना. आप जितने सच्चे और श्रद्धा भाव से माता की आराधना करेंगे, तो आपको बदले में उतनी ही सुख-समृद्धि और मानसिक शांति वापस मिलेगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


