मेष राशि में आज बनेगा परिघ योग, ये फैसले हो सकते हैं घातक
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 19 July 2026 : मेष राशि को आज व्यवसायिक समझौते में मजबूती मिल सकती है. भगवान शिव की कृपा बरसेगी. मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज वैवाहिक जीवन, पारिवारिक साझेदारी, सामाजिक संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. शुक्र रिश्तों में मधुरता और सामंजस्य बढ़ाए रखेंगे. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें. प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 19 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज परिघ योग बनेगा. ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-समझ लें. व्यवसायिक समझौते में मजबूती मिल सकती है. आज भगवान शिव की पूजा करें. भगवान शिव की कृपा बरसेगी. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि षष्ठी है. नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है. करण कौलव और तैतिल है. पक्ष शुक्ल है. योग परिघ है. सूर्योदय 5:34 पर और सूर्यास्त 7:19 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:54 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य दीर्घकाल तक लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 5:36 से लेकर 7:19 सायंकाल तक रहेगा. आज दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा सप्तम भाव में विवाह, साझेदारी, दांपत्य जीवन और जनसंपर्क के भाव में गोचर करेंगे. इससे वैवाहिक जीवन, पारिवारिक साझेदारी, सामाजिक संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. सूर्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा, जबकि शुक्र रिश्तों में मधुरता और सामंजस्य बढ़ाए रखेंगे.
खत्म होंगे पुराने मतभेद
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम रहेगा. ऊर्जा बनी रहेगी. अधिक यात्रा या भागदौड़ से हल्की थकान हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें. प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. अविवाहित जातकों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना भी बन सकती है. पुराने मतभेद समाप्त होकर रिश्तों में नई मिठास आएगी. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. घर के किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
ये जातक काटेंगे चांदी
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज व्यापारिक साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, नए निवेश की योजना बन सकती है. खर्च नियंत्रित रखें. बचत में वृद्धि होगी. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे. व्यापारियों को नया अनुबंध या बड़े ग्राहक मिलने की संभावना है. कानून, राजनीति, प्रशासन, मार्केटिंग, जनसंपर्क और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष शुभ रहेगा.
शुभ दिशा पश्चिम
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 7 और भाग्यांक 5 होगा. शुभ रंग गुलाबी और शुभ दिशा पश्चिम होगी. आज भगवान शिव और पार्वती की संयुक्त रूप से पूजन करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद मिठाई या वस्त्र का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


