पार्टनर के साथ घूमेंगे बाहर, ऑफिस में खुले मन से करेंगे काम, जानें कैसा रहेगा रविवार?
Last Updated:
Vrishabha Rashifal 19 July: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और परिघ योग के संयोग के साथ चंद्रमा कन्या राशि में और सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की इस विशेष चाल के बीच वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? आइए, काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों के बिजनेस, करियर, निवेश और लव लाइफ के सितारे क्या कहते हैं.
Vrishabha Rashifal 19 July: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं, वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कई मायनों में अच्छा और कई मायनों में थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से भी होगी. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा. आज आप कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं.
बिजनेस और नौकरी: बड़े फैसलों से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़े छोटे-बड़े फैसलों से पहले घर के बड़ों से सलाह जरूर लेनी चाहिए. आज आप पूरी मेहनत के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे तो आप अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर पाएंगे. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप खुले मन से अपने ऑफिस में काम कर पाएंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा करेंगे. आज आप बेवजह किसी से वाद-विवाद न करें.
आर्थिक स्थिति: छोटे प्लॉट में कर सकते हैं इन्वेस्ट
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार के अलावा किसी छोटे प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. आज आप चाहें तो सोने-चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं में भी निवेश कर सकते हैं.
लव लाइफ और रिलेशनशिप: पार्टनर को दें वक्त
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उन्हें अपने व्यस्त समय में से अपने लाइफ पार्टनर को वक्त देना होगा, तभी आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आज आप चाहें तो कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है.
आज का उपाय: सूर्य देव को दें अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज (नारंगी) और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें जल में लाल फूल और रोली डालकर यदि अर्घ्य देंगे, तो इससे आपको मान-सम्मान भी जरूर मिलेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


