महिलाओं को गीले बालों में नहीं लगाना चाहिए सिंदूर, ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें क्या है नियम
Last Updated:
Vastu Tips for Sindoor: सुहागन महिलाओं के लिए सिन्दूर का महत्व धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास माना जाता है. मान्यता है कि सिन्दूर लगाने से पति की आयु लंबी होती है और उन पर आने वाले संकट भी टल जाते हैं….और पढ़ें
जानें सिन्दूर लगाने के सही नियम क्या है.
हाइलाइट्स
- गीले बालों में सिन्दूर लगाना अशुभ माना जाता है.
- सिन्दूर लगाने से पहले बाल सूखे होने चाहिए.
- सिन्दूर लगाने के सही नियमों का पालन करें.
Vastu Tips for Sindoor: सिन्दूर हिंदू संस्कृति में सुहाग की निशानी माना जाता है और इसे लगाने के भी कुछ खास नियम होते हैं. सिंदूर, जिसे कुमकुम भी कहा जाता है, प्राचीन काल से चली आ रही परंपराओं और मान्यताओं से जुड़ा हुआ है. लेकिन क्या आपको पता है कि सिन्दूर लगाने का सही तरीका क्या है? कई महिलाएं नहाने के तुरंत बाद या गीले बालों में सिन्दूर लगाती हैं, जो कि अशुभ माना जाता है. इसके अलावा भी कुछ खास बातें हैं, जिनका हर विवाहित महिला को विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर आप इन नियमों को नजरअंदाज करती हैं, तो यह आपके दांपत्य जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकता है. सिन्दूर लगाने के सही नियम क्या हैं, किन गलतियों से बचना चाहिए. इस बारे में जानकारी दे रहे हैं वास्तु शास्त्री अनिल कुमार शर्मा.
गीले बालों में सिन्दूर लगाने के नुकसान
नहाने के तुरंत बाद सिन्दूर लगाना पति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. गीले बालों में सिन्दूर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है. इससे पति के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. गीले बालों में लगाया गया सिन्दूर लंबे समय तक टिकता नहीं है और इसका प्रभाव भी कम हो जाता है. इसे लगाने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं और घर की सुख-शांति भंग हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Peeli Sarson ke Upay: बेहद चमत्कारी है पीली सरसों, इन आसान उपायों की मदद से दूर होगी हर परेशानी
कब नहीं लगाना चाहिए सिन्दूर?
सिन्दूर अगर जमीन पर गिर जाए, तो उसे कभी भी दोबारा उपयोग में न लाएं. साथ ही किसी और महिला का सिन्दूर कभी भी इस्तेमाल न करें, इससे पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ सकती है. सिन्दूर को हमेशा घर के मंदिर या पवित्र स्थान पर ही रखना चाहिए.
सिन्दूर लगाने के सही नियम
सिन्दूर लगाते समय माता पार्वती का ध्यान करना शुभ माना जाता है. मांग का सिन्दूर कभी भी छिपाना नहीं चाहिए, इससे पति की प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है. हमेशा लंबी मांग में सिन्दूर भरना शुभ माना जाता है, छोटी रेखा में सिन्दूर लगाना अशुभ हो सकता है. रोजाना सिन्दूर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहता है. सप्ताह में कम से कम एक बार पति के हाथों से मांग भरवाना बेहद शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: रसोई में खाना बनाते समय इस ओर रखें चेहरा, वास्तु के ये उपाय घर के हर कोने में भर देंगे खुशियां
अगर आप इन नियमों का पालन करेंगी, तो आपके दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और पति की उम्र भी लंबी होगी. इसलिए अगली बार जब भी सिन्दूर लगाएं, इन बातों का जरूर ध्यान रखें.
February 26, 2025, 10:56 IST
महिलाओं को क्यों गीले बालों में नहीं लगाना चाहिए सिंदूर? जानें क्या है नियम


