अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: हाथ में डमरू-त्रिशूल, जुबान पर हर हर महादेव, चलो चलें अमरनाथ

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: हाथ में डमरू-त्रिशूल, जुबान पर हर हर महादेव, चलो चलें अमरनाथ

होमफोटोधर्म

अमरनाथ यात्रा शुरू: हाथ में डमरू-त्रिशूल,जुबां पर हर हर महादेव,चलो चलें अमरनाथ

Last Updated:

Amarnath Yatra 2026 Photos: अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हुआ है. पहलगाम और बालटाल मार्ग से 4,822 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ है. हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं. उनकी सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी है, वहीं प्रशासन ने सभी सुविधाओं का ख्याल रखा है. 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का समापन सावन पूर्णिमा को होगा.

Amarnath Yatra 2026 Photos: आज 3 जुलाई से पवित्र अमरनाथ की यात्रा का शुभारंभ हो गया है. आज कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ है. लोग हर हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए है. वहां पहुंचकर वे बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजा करेंगे. अमरनाथ जाने के​ लिए पहलगाम और बालटाल के दो मार्ग हैं, उन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. (Photo: IANS)

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos, Amarnath Yatra 2026 begins today

अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे में कुल 4,822 श्रद्धालु निकले हैं, जिनमें से 2,510 श्रद्धालु पहलगाम के नुनवान आधार शिविर पहुंचे, जबकि 2,312 श्रद्धालु सुरक्षित रूप से बालटाल आधार शिविर पहुंचे. वहां से आज वे अमरनाथ गुफा के लिए निकले हैं. जल्द ही बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे. (Photo: PTI)

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos, Amarnath Yatra 2026 begins today, Amarnath Yatra 2026 first batch of pilgrims, Amarnath Yatra 2026 3 July to 28 august, Amarnath Yatra 2026 start date, Amarnath Yatra 2026 end date

अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसमें साधु, संत, गृहस्थ सभी शामिल हैं. हाथ में त्रिशूल और डमरू, जुबां पर हर हर महादेव के जयघोष के साथ दिल में बाबा बर्फानी के दर्शन की कामना से श्रद्धालु गुफा की ओर बढ़ रहे हैं. (Photo: PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos, Amarnath Yatra 2026 begins today, Amarnath Yatra 2026 first batch of pilgrims, Amarnath Yatra 2026 3 July to 28 august

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ‘हेल्पिंग हैंड’ टीमें, सहायता केंद्र और 24 घंटे पुलिस की तैनाती की है, ताकि श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन, आपातकालीन सहायता और आवागमन सुनिश्चित किया जा सके. सरकार ने दोनों ही मार्गों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है. (Photo: PTI)

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos, Amarnath Yatra 2026 begins today

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बल, नागरिक प्रशासन, स्थानीय निवासी, सेवा प्रदाता तथा स्वयंसेवकों ने मिलकर इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, संरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. (Photo: PTI)

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और यादगार यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा सभी श्रद्धालुओं को सफल और आध्यात्मिक रूप से मंगलमय श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की शुभकामनाएं दीं. (Photo: PTI)

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos, Amarnath Yatra 2026 begins today, Amarnath Yatra 2026 first batch of pilgrims

इस बार 57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त शुक्रवार तक जारी रहेगी. श्रावण पूर्णिमा को अंतिम पूजा और दर्शन होंगे. (Photo: PTI)

Amarnath Yatra 2026, Amarnath Yatra 2026 photos, Amarnath Yatra 2026 begins today, Amarnath Yatra 2026 first batch of pilgrims

अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण 15 अप्रैल का शुरू हुआ था. लेकिन आज से दोबारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक रहेगी. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन होता है. (Photo: PTI)

Source link

You May Have Missed