मकर संक्रांति पर करें तिल के 5 उपाय, रोग-दोष से मिलेगी मुक्ति, किस्मत भी चमकेगी भरपूर!
Last Updated:
Makar Sankranti 2025 Til Ke Upay: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन काले तिल के उपाय करके आप रोग और दोष से मुक्ति पा सकते हैं. ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि महाराज की कृपा…और पढ़ें
मकर संक्रांति 2025 पर काले तिल के उपाय.
इस साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में आते हैं और वे उत्तरायण होते हैं. मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान करके भगवान भास्कर की पूजा करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करते हैं. मकर संक्रांति के दिन काले तिल का बड़ा महत्व होता है. इस दिन काले तिल के उपाय करके आप रोग और दोष से मुक्ति पा सकते हैं. ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि महाराज की कृपा से आपकी किस्मत भी चमक जाएगी. उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं मकर संक्रांति पर काले तिल के उपायों के बारे में.
मकर संक्रांति पर काले तिल का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य देव ने शनि देव के घर को गुस्से से जला दिया था. इसकी वजह से उनकी सभी चीजें जल गई. सूर्य देव जब शनि के घर मकर राशि में आए तो शनि देव ने उनको काला तिल देकर स्वागत किया. इससे सूर्य देव काफी प्रसन्न हुए. उन्होंने शनि देव को नया घर कुंभ प्रदान किया, जो धन और धान्य से परिपूर्ण था. इससे शनि महाराज भी खुश हो गए. इस वजह से मकर संक्रांति पर काले तिल का महत्व बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति कब है, 14 जनवरी या 15 को? पंडित जी से जानें सही तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, महत्व
मकर संक्रांति पर काले तिल के उपाय
1. मकर संक्रांति के दिन स्नान के समय जल में काला तिल डाल दें. फिर उससे स्नान करें. काले तिल का उबटन लगाने के बाद भी स्नान कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से रोग और दोष मिटते हैं. नकारात्मकता दूर होती है.
2. मकर संक्रांति के अवसर पर काले तिल और गुड़ का लड्डू बनाते हैं. उसे पूरे परिवार के साथ खाएं. परिवार में सुख और समृद्धि आती है. सभी लोग स्वस्थ्य भी रहते हैं.
3. मकर संक्रांति को सुबह में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. उस जल में काला तिल जरूर मिला लें. इससे आप पर सूर्य की कृपा होगा. करियर में स्थिति मजबूत होगी. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी.
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर कब और कैसे करें स्नान? पंडित जी से जानें सही विधि, मंत्र और महत्व
4. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद आप काले तिल और गुड़ या खिचड़ी में काला तिल मिलाकर दान करें. इससे सूर्य और शनि दोनों की कृपा प्राप्त होगी. आपका घर धन और धान्य से भर जाएगा.
5. मकर संक्रांति के अवसर पर काले तिल की आहुति देने, तिल से बना भोजन करने, जल में तिल के अर्पण से विशेष लाभ होता है. नजर दोष से बचाने के लिए मकर संक्रांति पर परिवार के सदस्यों का काले तिल से 7 बार नजर उतार कर उत्तर दिशा में फेंक देते हैं.
ये भी पढ़ें: कौन था दुर्योधन का वह एक भ्राता, जिसने युद्ध में दिया पांडवों का साथ, कौरवों का था 101वां भाई


