मकर राशि के लिए ग्रहों का शुभ संयोग! नौकरी और व्यापार में लाभ के प्रबल योग
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 9 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. परिवार में सुख-शांति और आपसी सहयोग बढ़ेगा, जबकि भाइयों और करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं तथा मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन संतुलित दिनचर्या अपनाना लाभदायक होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा, गौ सेवा और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का जाप करना विशेष शुभ रहेगा.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 9 जुलाई यानी गुरूवर का दिन शुभ और सकारात्मक रहने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और घर का माहौल प्रेम, सहयोग तथा आपसी सामंजस्य से भरपूर रहेगा. भाइयों, बहनों और करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. लंबे समय से रुके या अधूरे पड़े कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा. आय के नए स्रोत मिलने या रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, दिनचर्या पर दें ध्यान
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. यदि पिछले कुछ समय से किसी शारीरिक परेशानी या पुराने रोग से जूझ रहे थे तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि खान-पान में लापरवाही न करें. संतुलित भोजन, नियमित योग और हल्का व्यायाम आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा. मानसिक रूप से भी आप स्वयं को शांत और सकारात्मक महसूस करेंगे.
व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ
व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. नई योजनाओं और नए प्रयोगों पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिनसे भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपकी कार्यशैली और निर्णय क्षमता की सराहना होगी, जिससे आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.
रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के योग हैं और रिश्तों में विश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा. दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आप अपनों को पहले से अधिक महत्व देंगे. घर का वातावरण शांत और आनंदमय रहेगा.
मकर राशि के जातक करें ये उपाय
मकर राशि के जातकों के लिए गुरुवार के दिन गौ सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा. साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करें और ”ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का 108 बार श्रद्धापूर्वक जाप करें. यदि संभव हो तो पीले वस्त्र धारण करें या किसी जरूरतमंद को पीली वस्तु का दान करें। इससे भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक उन्नति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


