तुला राशि वालों सावधान! चंद्रमा का गोचर बदल सकता है धन और करियर का खेल

तुला राशि वालों सावधान! चंद्रमा का गोचर बदल सकता है धन और करियर का खेल

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 9 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है. यह गोचर अष्टम भाव को सक्रिय करेगा, जिससे आत्ममंथन, शोध, गुप्त धन और अचानक होने वाली घटनाओं का प्रभाव बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचने और किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. व्यापारियों के लिए रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या जरूरी रहेगी. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. वृषभ राशि अष्टम भाव का प्रतिनिधित्व करती है. ज्योतिष में अष्टम भाव को शोध, गूढ़ ज्ञान, आत्ममंथन, अचानक होने वाले बदलाव, गुप्त धन और जीवन के रहस्यमय पहलुओं का भाव माना जाता है. ऐसे में आज का दिन धैर्य, समझदारी और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यस्थल पर आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा. नए प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी सभी शर्तों और विवरणों को अच्छी तरह पढ़ लें. छोटी-सी लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को भी आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए. लंबे समय से अटका हुआ कोई भुगतान या रुका हुआ धन आज वापस मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत महसूस होगी.

सकारात्मक सोच बनाए रखें

स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बाहर का तला-भुना भोजन या अनियमित दिनचर्या पाचन संबंधी परेशानी दे सकती है. पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें. मानसिक रूप से भी आज आपका मन थोड़ा चिंतनशील रह सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें और बेवजह की चिंता से दूरी रखें. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

तुला राशि वाले करें ये उपाय

आज गुरुवार का दिन है जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इसलिए तुला राशि के जातक आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर चने की दाल तथा गुड़ अर्पित करें. श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करे उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. मान्यता है कि इस उपाय से भाग्य का साथ मिलता है. साथ ही आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed