Aaj Ka Panchang 9 July 2026: आज गुरुवार व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, जानें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 July 2026: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा और सर्वार्थ सिद्धि योग है. यह शुभ योग प्रात:काल से लेकर दोपहर तक बना है, जिसमें किए गए कार्य सफल होते हैं. कोई शुभ कार्य करना है तो यह योग श्रेष्ठ है. पंचांग के अनुसार, आज के दिन आषाढ़ कृष्ण नवमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, गर करण, सुकर्मा योग, दक्षिण का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. रात 09:31 पी एम से भद्रा लग रही है, जो कल सुबह 5:31 बजे तक है. हालांकि इस भद्रा का वास स्वर्ग में है, जिसका अशुभ प्रभाव धरती पर नहीं होगा.
जो लोग आज गुरुवार व्रत हैं, वे सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ-उत्तम मुहूर्त 05:30 ए एम से 07:14 ए एम के बीच भगवान विष्णु की पूजा कर लें. इस समय न हो पाए तो फिर उसके बाद भी कर सकते हैं. लेकिन आपको शुभ-उत्तम मुहूर्त नहीं मिलेगा. भगवान विष्णु की पूजा पंचामृत, तुलसी के पत्ते, पीले फूल, धूप, दीप, अक्षत्, हल्दी, पीला चंदन, नैवेद्य, फल आदि से करें. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गुरुवार व्रत की कथा सुनें. तुलसी या हल्दी की माला से ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें. हरि कृपा से आपके कार्य सफल होंगे. कुंडली का गुरु दोष भी दूर होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 जुलाई 2026
आज की तिथि- नवमी – 10:37 ए एम तक, उसके बाद दशमी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 02:56 पी एम तक, फिर भरणी
आज का करण- गर – 10:37 ए एम तक, वणिज – 09:31 पी एम तक, उसके बाद विष्टि
आज का योग- सुकर्मा – 10:12 ए एम तक, फिर धृति
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मेष
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:30 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 01:06 ए एम, जुलाई 10
चन्द्रास्त- 02:01 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:50 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:30 ए एम से 02:56 पी एम
अमृत काल: 08:03 ए एम से 09:35 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, जुलाई 10 से 12:47 ए एम, जुलाई 10
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:30 ए एम से 07:14 ए एम
चर-सामान्य: 10:42 ए एम से 12:26 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:26 पी एम से 02:10 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:38 पी एम से 07:22 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 07:22 पी एम से 08:38 पी एम
चर-सामान्य: 08:38 पी एम से 09:54 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:27 ए एम से 01:43 ए एम, जुलाई 10
शुभ-उत्तम: 02:59 ए एम से 04:15 ए एम, जुलाई 10
अमृत-सर्वोत्तम: 04:15 ए एम से 05:31 ए एम, जुलाई 10
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 05:30 ए एम से 07:14 ए एम
गुलिक काल- 08:58 ए एम से 10:42 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:08 ए एम से 11:03 ए एम, 03:40 पी एम से 04:36 पी एम
राहुकाल- 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
भद्रा- 09:31 पी एम से 05:31 ए एम, जुलाई 10
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
सभा में – 10:37 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.


